
किआ इंडिया की जनवरी 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 6 मॉडल बेच रही है। इसमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। कंपनी के लिए जिस कार का पिछले कुछ सालों से दबदबा देखने को मिल रहा है, वो सोनट है।

किआ का K-चार्ज नेटवर्क अब पूरे भारत में 15,000 से ज्यादा पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच गया है। इससे ईवी रखना और चलाना बहुत आसान हो गया है। BPCL के साथ यह खास समझौता हाईवे, शहरों और प्रमुख ट्रैवेल कॉरिडोर्स पर चार्जिंग की सुविधा को बहुत बेहतर बनाएगा।

किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को छोड़कर लोग सोनेट SUV को चुन रहे हैं। 31 दिन में 10,998 ग्राहकों ने सोनेट खरीदी है। टॉप-25 कारों की लिस्ट में किआ सोनेट 18वें नंबर पर रही। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

निसान इंडिया ने अपनी पहली 7-सीटर ग्रेविट (Gravite) MPV की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ये MPV 17 फरवरी को ऑफिशियली लॉन्च करेगी। पहले ये मॉडल 21 जनवरी को लॉन्च होने वाला था, लेकिन लॉन्च को नई तारीख तक टाल दिया गया। बता दें कि इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।

किआ ने कैलेंडर ईयर 2026 की शुरुआत अच्छी हुी है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 27,603 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो जनवरी 2025 में बेची गई 25,025 यूनिट्स की तुलना में 10.3% की साल-दर-साल ग्रोथ है। कंपनी ने दिसंबर 2025 में भेजी गई 18,659 यूनिट्स की तुलना में महीने-दर-महीने 47.9% की तेज ग्रोथ भी दर्ज की।

किआ (Kia) ने एक बार फिर किआ इंस्पायरिंग ड्राइव (Kia Inspiring Drive) प्रोग्राम शुरू कर दिया है। नई सेल्टॉस (New Seltos) के साथ सेफ और स्मार्ट ड्राइविंग का फायदा मिलेगा।

किआ की भारत में प्रीमियम स्ट्रैटजी का अगला बड़ा कदम सोरेंटो SUV हो सकती है। किआ सोरेंटो को भारत में CKD (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) यूनिट के तौर पर इंपोर्ट करने के बजाय लोकल मैन्युफैक्चरिंग करने की तैयारी है।

किआ इंडिया ने अपनी ऑल न्यू सिरोस SUV में नया HTK (EX) ट्रिम जोड़कर कॉम्पैक्ट SUV रेंज को मजबूत किया है। इस नए ट्रिम के साथ कंपनी ग्राहकों को अफॉर्डेबल कीमत पर ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू देना है। पेट्रोल वर्जन के लिए नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपए रखी गई है।

किआ इंडिया की दिसंबर 2025 की मॉडल वाइज कार सेल्स का डेटा सामने आ गया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 18,659 यूनिट बेंची, जो उसके लिए पिछले 6 महीने का सबसे कमजोर प्रदर्शन भी रहा। कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में कुल 7 मॉडल शामिल हैं।

जब टॉप-10 SUV को उनकी सालाना ग्रोथ के हिसाब से देखा जाता है तब किआ सोनेट लिस्ट में सबसे ऊपर आ गई। इस कॉम्पैक्ट SUV की सालाना ग्रोथ 182% की रही। बता दें दिसंबर 2024 में इसकी 3,337 यूनिट बिकी थीं। जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 9,418 यूनिट हो गईं। चलिए एक बार ईयरली ग्रोथ के हिसाब से सेल्स रिपोर्ट देखते हैं।