
चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ी घोषणा की है। बदरीनाथ और केदारनाथ में अत्याधुनिक अस्पताल खोले जाएंगे। 15 मिनट में एंबुलेंस की सुविधा और हर एक किमी पर राहत केंद्र होगा। श्रद्धालुओं का इलाज भी फ्री।

उत्तराखंड राज्य में अगले साल 9 से 28 फरवरी के बीच जनगणना प्रस्तावित है, लेकिन बदरी-केदारनाथ समेत उत्तराखंड के 131 गांवों और 3 शहरों में पांच महीने जनगणना की जाएगी। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।
केदारनाथ धाम को नया रावल मिल गया है। मौजूदा रावल भीमाशंकर लिंग ने अपने शिष्य केदार लिंग को उत्तराधिकारी बनाया है। अगले साल उनकी रावल पद पर नियुक्ति की जानी है।

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। केदारनाथ के रावल ने ओंकारेश्वर मंदिर में घोषणा की कि 22 अप्रैल सुबह आठ बजे से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि समय की मांग के हिसाब से राज्य में कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा अवैध मजार, थूक जिहाद लैंड और जिहाद के जरिए धीरे-धीरे माहौल खराब किया गया है।

गंगोत्री के बाद बदरी-केदारनाथ धाम में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने चिंता जताई है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चेतावनी दी कि इससे चरमपंथी विचारधारा बढ़ेगी।

हरीश रावत ने एक सवाल भी उठाया कि दुनिया के अन्य धर्म लोगों को अपने विश्वास और अच्छाइयों को समझने के लिए आमंत्रित करते हैं, लेकिन हमारे ऊपर कई जगहों पर पाबंदियां लगाई जाती हैं। रावत ने यह भी खास तौर पर कहा कि आज भी हमारे मंदिरों को बनाने वाले कई मूर्तिकार, शिल्पकार और कारीगर गैर-हिंदू हैं।

2013 kedarnath Floods: वर्ष 2013 की आपदा में जगह-जगह ध्वस्त हुए केदारनाथ धाम के पुराने और पारंपरिक पैदल मार्ग को अब लोक निर्माण विभाग और डीडीएमए ने दुरुस्त कर दिया है। रामबाड़ा और गरुड़चट्टी के बीच 5.35 किलोमीटर का पैदल मार्ग भी बना लिया है।

Gangotri to Kedarnath New Route: गंगोत्री धाम से केदारनाथ के लिए नये रूट का प्रस्ताव नितिन गडकरी को भेजा गया है। अभी दोनों धामों की दूरी 350 किलोमीटर है, लेकिन नए रूट से यह दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी।

Cold Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में बर्फीली हवाओं से तापमान माइनस 5 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड से बदरीनाथ और केदारनाथ में पानी बर्फ बन गया है। मौसम विभाग आगे भी ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है।