
बिहार के कटिहार जिले में एक चाचा महज इसलिए हैवान बन गया क्योंकि उसकी भतीजी ने ई-रिक्शा का सीट कवर फाड़ दिया। गुस्साए चाचा ने भतीजी को मौत के घाट उतार दिया है।

बिहार में रिश्ते के कत्ल की खौफनाक कहानी सामने आई है। राज्य के दो अलग-अलग जिलों में बेटों ने अपने पिता की ही हत्या कर दी। बिहार में बेटों के इस पाप के बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

एमवीआई समिता ने अपनी शादी के वक्त ही सोच लिया था कि वो अपने पति को रास्ते से हटा देगी। दरअसल समिता अपने साथी अजीत के प्यार में पागल थी और दोनों ने देवकुमार को हटाने के लिए बड़ी साजिश रची। समीता ने अपने प्रेमी को 180 से ज्यादा बार फोन किए।

कटिहार पुलिस ने 22 साल के मोहम्मद अहद को अरेस्ट किया है। आरोप है कि असद ना सिर्फ पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क में था बल्कि उसने देश की सूचनाएं भी लीक की हैं। बिहार के युवक का आतंकी कनेक्शन उजागर होने से सनसनी फैल गई है।
कटिहार जिले के मधुरा गांव में मुहर्रम से दो दिन पहले 5 सुतली बम मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। सभी बम को डिफ्यूज कर लिया गया।
Bihar Crime News: कटिहार के बारसोई में एक लड़की से प्रेम-प्रसंग के विवाद में 14 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
Bihar Crime News: कटिहार के भिलाई गांव में अवैध संबंध के शक में 40 वर्षीय टोटो चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने हाथ काटकर शव मक्के के खेत में फेंक दिया।
आजमनगर पुलिस ने मृतिका रमणी देवी के परिजनों में लालू कुमार सिंह कार्तिक कुमार सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूरे आलमपुर दियारा क्षेत्र में छापामारी करने के बाद मृतिका के पति धनेश्वर को पकड़ लिया गया।
कटिहार के मनसाही में बीती रात माता-पिता की अनुपस्थिति में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के गैरेज में रहने वाले आरोपी आलमगीर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मकई के खेत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
कटिहार के फलका थाने में बाइक छिनतई के आरोपी राकेश यादव की मौत के बाद ग्रामीणों ने भारी तांडव किया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर रायफल छीन ली और थाने में तोड़फोड़ की। इस मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इलाके में तनाव बरकरार है।