वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर बाबा का तिरंगा श्रंगार किया गया। यह परंपरा आजादी के बाद से जारी है। मंगला आरती के बाद गर्भगृह में फूलों का तिरंगा गुलदस्ता रखा गया और सफेद, केसरिया और हरे रंग की सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने इस तिरंगा श्रंगार का दर्शन किया।

Varanasi News: वाराणसी में सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु केदारेश्वर और ओंकारेश्वर खंड के शिवालयों में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने पहुंचे। विभिन्न मंदिरों में भक्तों का इंतजार और दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रही।

वाराणसी के विश्वनाथ धाम और ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए, सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दीपक कुमार ने सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 95 बटालियन के अधिकारियों को सामाजिक कार्यों के लिए भी सराहा। इस अवसर पर नए सैनिक भोजनालय का उद्घाटन भी हुआ।

सावन स्पेशल स्टोरी वान शिव की आराधना का यह पर्वत मुख्य केंद्र है। भगवान काशी विश्वनाथ पर्वत शिखर पर आज भी विराजमान है और यही वजह है कि मंदार पर्वत को
सावन में काशी आने वाले शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ही होल्डिंग एरिया बनाया गया है। पूरे शहर को जोन में बांटकर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। लगातार भंडारा भी चलेगा।
Sawan Monday Baba Kashi Vishwanath Darshan: हर सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ अनोखे और अलौकिक रूप में अपने भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। चार सोमवार पर 4 अलग- अलग भव्य रूपों में शिव भक्त बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा की और दर्शनार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया। शिल्पा ने कहा कि काशी हमेशा उनके लिए एक चिर-परिचित स्थान रहा है और यहाँ आकर उन्हें नई अनुभूतियाँ मिलती हैं।
Varanasi News: वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में कोरोना काल की व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए चंद्रवंशी गोप समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात की। गर्भगृह में जलाभिषेक की इजाजत पर चर्चा हुई, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। समिति ने पुरानी व्यवस्था को बहाल करने की मांग की।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद का केस सुलहसमझौते के आधार पर बातचीत से तय करने के लिए मुस्लिम पक्ष अब तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पहल पर आज वाराणसी में हिंदू पक्ष के साथ बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल होगा।
वाराणसी की ज्ञानवापी को लेकर चल रहे मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट की पहल पर मध्यस्थता के आधार पर सहमति बनाने के लिए आयोजित बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल नहीं होगा। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हम अदालत के जरिए ही कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।