
करण वाही और जेनिफर विंगेट 'दिल मिल गए' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता और करण ने डॉ. सिद्धांत मोदी का रोल प्ले किया था। इस शो के 14 साल बाद दोनों एक बार फिर से साल 2024 में सोनी लिव के वेब शो 'रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी' में भी नजर आ चुके हैं।

जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस 12 साल बाद दूसरी बार अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।