
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। सिब्बल ने रविवार को कहा कि उन्हें ऐसे देश में रहने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है, जहां सत्ताधारी दल विपक्षी नेताओं पर हमलों जैसी घटनाओं को होने देता है।

TVK चीफ विजय दो दिनों के अंदर दूसरी बार लोक भवन गए। उन्होंने गवर्नर से मिलकर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने का अनुरोध किया लेकिन गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता अब तक नहीं दिया है।

मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू होगी और शाम चार बजे तक चलेगी। पांच बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके अगले एक घंटे के बाद परिणाम आने के आसार हैं।

कपिल सिब्बल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी संसद की प्रासंगिकता धीरे-धीरे कम हो रही है। अब कम बैठकें होती हैं और लोग सोचते हैं कि वहां कुछ नहीं होता है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है, क्योंकि वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं की जाती है।'
बिहार चुनाव के नतीजों पर पहली बार तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजस्वी महागठबंधन की हार के कारण बताए। इस दौरान बीजेपी और एनडीए पर कई आरोप भी लगाए।
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा के लिए एक सीट बीजेपी के खाते में गई है जबकि तीन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के 28 विधायक होने के बाद भी उसे 32 वोट मिले। इसपर उमर अब्दुल्ला भड़क गए हैं।
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उपराष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को समाप्त होना था। अब नए VP को चुनने के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने हैं।
याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका की पैरवी करते हुए कहा कि अगर कुलपतियों की नियुक्ति इसी तरह होती रही, तो भविष्य में क्या होगा, यह सोचकर ही मैं काँप उठता हूँ।
सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार इस ऐक्ट के माध्यम से वक्फ की संपत्तियां ही कब्जा कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि वक्फ का अर्थ अल्लाह के लिए समर्पण से है। यदि कोई वक्फ में अपनी संपत्ति देता है तो वह एक तरह से अल्लाह के लिए दान है और उसका इस्तेमाल नहीं बदला जा सकता।
सुप्रीम पावर वाली बहस पर कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'ना ही संसद और ना ही कार्यपालिका सुप्रीम है। संविधान ही सुप्रीम है। संविधान के प्रावधानों की ही सुप्रीम कोर्ट ने व्याख्या की है। यही कानून है, जो अब तक देश ने समझा है।'