
कल्याणपुर के बिरसिंहपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक में सोमवार को तीन बदमाशों ने 1 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू की है, लेकिन अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। संचालक ने एफआईआर दर्ज कराई है।

कल्याणपुर में रविवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में डरिया गांव के रामबाबू भगत की पत्नी सुशीला देवी, मंगल भगत की पत्नी बबीता देवी, उनके पुत्र अभिषेक कुमार और लदौरा गांव के लक्ष्मण साहनी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

कल्याणपुर के गोविंदपुर खजूरी गांव में प्रमोद कुमार महतो की पत्नी नीतू सिंह (33) की शनिवार रात पटना के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात बाइक की ठोकर से गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों को सांत्वना देने के लिए स्थानीय नेता भी पहुंचे।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दिलीप चौधरी की पुत्री करीना कुमारी और पप्पू चौधरी की पुत्री मुस्कान कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कल्याणपुर में रविवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को समाप्त कराया।
- एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर की पत्नी शफीक के साथ मिलकर चला रही थी
- कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड की घटना, अंदर से बंद था मेनगेट
कल्याणपुर में शुक्रवार की रात विभिन्न स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पिंकी देवी, स्वाति कुमारी, सत्यम कुमार, अमित कुमार और विशाल कुमार शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सत्यम और विशाल को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया।
चौडगरा के रेवाड़ी खुर्द निवासी 43 वर्षीय सुरेश कुमार अग्निहोत्री शुक्रवार शाम को घर पर नल पर हाथ पैर धो रहे थे। अचानक बगल की दीवार गिर गई और वह मलबे में दब गए। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पशुपतिनाथ मंदिर से चोरी करने वाले चार गिरफ्तार पशुपतिनाथ मंदिर से चोरी करने वाले चार गिरफ्तार पशुपतिनाथ मंदिर से चोरी करने वाले चार गिरफ्तार