
सोनाली कुलकर्णी ने 'ट्रायल 2' में काजोल के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री में की गई गलतियों सहित कई सारी बातें चीजों पर अपनी राय रखी। इंटरव्यू में सोनाली ने काजोल की तारीफ की और बताया कि ट्रायल 2 में उन्हें उनके साथ काम करने में कितना मजा आया ।

ट्विंकल खन्ना और काजोल साथ में शो कर रहे हैं टू मच। इस दौरान दोनों कई ऐसे स्टेटमेंट देते हैं जो काफी वायरल होते हैं। अब ट्विंकल ने बताया कि दोनों का एक एक्स बॉयफ्रेंड कॉमन था।

Too Much with Kajol and Twinkle: अमेजन प्राइम वीडियो का शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। शो के हर एपिसोड में सितारे अपनी निजी जिंदगी के कुछ राज खोलते नजर आते हैं।

हाल ही में रिया पिल्लई, काजोल के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची। इस दौरान उनकी मुलाकात रानी मुखर्जी से हुई। दुर्गा पंडाल से सामने आए वीडियो में रानी और रिया पिल्लई आपस में बात करती नजर आ रही हैं।

काजोल ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें खुद की फिल्में देखना पसंद नहीं है। उनका कहना है कि वह खुद की फिल्में नहीं देखती हैं। काजोल ने हालांकि इसके पीछे की वजह भी बताई है।

अक्षय कुमार भी फनी हैं और अक्सर पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मस्ती-मजाक करते हुए पोस्ट करते रहते हैं। अब ट्विंकल और काजोल का शो आ रहा है और इसकी अनाउंसमेंट पर अक्षय का रिएक्शन आया है और उन्होंने कहा कि वह डर गए हैं।

काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने फनी अंदाज से सबका दिल जीत लेती हैं। अब दोनों साथ में शो लेकर आ रही हैं जिसकी अनाउंसमेंट हाल ही में हुई है। इस शो की होस्ट दोनों हैं और यहां बॉलीवुड सेलेब्स ही गेस्ट बनकर आने वाले हैं।

काजोल सिर्फ 11 साल की थीं जब उन्होंने स्कूल से भाग जाने का प्लान बनाया था। उन्होंने इस प्लान पर काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन जब वह बस में इंतजार कर रही थीं तब पकड़ी गईं।

फिल्म दुश्मन में काजोल ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। फिल्म में उनका रेप सीन काफी दर्दनाक था जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। अब काजोल ने इस फिल्म को लेकर बात की और बताया कि पहले वह इस फिल्म को करना नहीं चाहती थीं।

काजोल और अजय देवगन की जोड़ी काफी अलग है। काजोल को जहां ज्यादा बोलना पसंद है वहीं अजय काफी शांत रहते हैं। दोनों की अपोजिट पर्सनैलिटी है, लेकिन फिर भी दोनों साथ में अच्छी लाइफ जीते हैं। अब काजोल ने हाल ही में कहा कि शादी के बाद अजय का करियर अच्छा हुआ है।