
आईटी मिनिस्ट्री की ओर से दी जानकारी के अनुसार अगले कुछ महीनों में गूगल मैप में फीचर आएगा। यही नहीं गूगल मैप पर आधार सेंटर सर्च करने पर यह भी पता चलेगा कि किस केंद्र पर वयस्कों का नामांकन होता है। कहां बच्चों का आधार कार्ड बन सकता है और कहां सिर्फ आधार कार्ड में पता या मोबाइल नंबर ही अपडेट हो पाएगा।

करनाल की कनेक्टिविटी महज एक घंटे की ही रह जाती है तो फिर एनसीआर का विस्तार भी वहां तक हो जाएगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में महंगे घरों के संकट से भी थोड़ी राहत मिल सकती है। एयर पलूशन से जूझ रहे लोगों को दिल्ली से थोड़ा दूर ही सही, लेकिन अच्छे माहौल में रहने का मौका मिलेगा।