
पैट कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड और चोट से जूझ रहे टिम डेविड को भी भारत और श्रीलंका में होने वाले मेगा इवेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिलने की पूरी संभावना है। ये बात खुद टीम के कोच मैकडोनाल्ड ने कही है।

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड ने अब तक कुल मिलाकर 389 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 1,586 विकेट चटकाए हैं। इन चार में से तीन गेंदबाज 300 विकेट का मील का पत्थर पार कर चुके हैं, जबकि हेजलवुड 295 पर हैं और चोट से लौटने पर निस्संदेह इस क्लब में अपनी जगह बना लेंगे।

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी एशेज टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, वे इस समर सीजन में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण इस प्रीमियम पेसर को एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में धमाकेदार जीत के साथ एशेज 2025 का आगाज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मुकाबले के लिए 14 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा।

टीम इंडिया को तीसरे T20 में एक राहत मिलना कंफर्म है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज को देखते हुए आराम दिया गया है। क्या भारतीय प्लेइंग इलेवन में पेसर अर्शदीप सिंह की एंट्री होगी?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा और जोश हेजलवुड के बीच होने वाली टक्कर पर सबकी नजर रहेगी। एक अपनी विध्वंसक और बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है तो दूसरा अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को जगह मिली है। वहीं मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

ऐसी अटकलें लग रही हैं कि एशेज सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की खतरनाक तिकड़ी क्रिकेट खेलते नहीं दिखेगी। पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के साथ इस तिकड़ी के हिस्से जोश हेजलवुड ने इन अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो हम तीनों में कम से कम 2 साल का क्रिकेट बचा है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो गई है, जबकि मिच ओवेन को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

मिचेल जॉनसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल की बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देने के लिए हमवतन जोश हेजलवुड की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोग उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाएंगे।