
यूनविर्सिटी प्रशासन द्वारा 9 जनवरी को जारी एक आदेश के अनुसार, 2024 में स्कूल ऑफ लैंग्वेज में छात्र संघ चुनावों के संबंध में आयोजित गवर्निंग बॉडी मीटिंग के दौरान छात्र अनुशासनहीनता करते पाए गए थे।

जेएनयू में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ हुई विवादित नारेबाजी के विरोध में एबीवीपी ने जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका और वामपंथी विचारधारा पर हिंसा व अराजकता फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि कार्यक्रम शुरू में शांतिपूर्ण था, लेकिन जमानत याचिकाओं पर अदालती फैसले के बाद सभा का मिजाज और तरीका काफी बदल गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने अत्यधिक आपत्तिजनक, उत्तेजक और भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए।

जेएनयू ने कहा है कि आपत्तिजनक नारेबाजी करने के आरोपी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी छात्रों को कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा। आरोपी छात्र निकाले जाएंगे या उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है।

JNU कैंपस में छात्रों के एक समूह द्वारा मोदी-शाह की कब्र खुदेगी जैसे विवादित और भड़काऊ नारे लगाने का मामला सामने आया है। इस पर कैंपस की तरफ से दिल्ली पुलिस के चिट्ठी लिखी गई है। इसमें नारेबाजी में शामिल छात्रों के खिलाफ एक्शन लेने की बात करते हुए FIR करने की मांग की गई है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा 'ये बड़ी बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन कोई बड़ी बात है नहीं। नारे हैं हर तरह से लगते रहते हैं और डेमोक्रेसी है।'

जेएनयू में नारेबाजी पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने एएनआई से बीतचीत में कहा, ‘बात JNU की नहीं है, कुछ लोग हैं जो इस प्रकार के देश विरोधी, धर्म विरोधी नारे लगाते हैं। ये अफजल गुरु के लिए भी नारे लगाते हैं।’

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'इनके साथ अन्याय तो हुआ है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। कितने दिनों तक चार्जशीट नहीं दी जाएगी और ट्रायल नहीं शुरू होगा। यह पक्षपात तो है ही।'

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2020 के दिल्ली दंगा केस में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में जमकर नारेबाजी हुई।

दिल्ली पुलिस की FIR में नाम आने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए एक बयान भी जारी किया है। संघ ने लिखा कि हमारे ध्यान में आया है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन की FIR में जेएनयूएसयू को आयोजक (Organizer) बताया है।