UP MLC Seats : जितिन प्रसाद ने 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने 10 जून 2024 को सीट रिक्त घोषित कर दी थी। यह सीट तभी से खाली है। दो साल सेअधिक का समय बीत चुका है। सस्पेंस अब तक बरकरार है।

जितिन प्रसाद ने तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ आने वाली चुनौतियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 'साइबर थ्रेट' और 'डीप फेक' वर्तमान समय की बड़ी चुनौतियां हैं। इससे निपटने के लिए सरकार ने डीप फेक पर एक सख्त नीति तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

पीलीभीत को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जो प्रयास किया, वह सफल हो गया है। अब पीलीभीत सीधे महाराष्ट्र से जुड़ गया है। केंद्रीय मंत्री के प्रयास से जिले को एक और ट्रेन मिल गई है, जिसका संचालन नांदेड़ महाराष्ट्र से टनकपुर के बीच सप्ताह में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पूरनपुर के बाद गजरौला के शिवनगर में संवाद कार्यक्रम में आए थे। मौसम खराब होने के चलते उनकी कार कीचड़ में फंस गई। इलाके में भारी बारिश के चलते ज्यादातर सड़कों की हालत खराब है। काफी कोशिश के बाद भी कार नहीं निकली तो केंद्रीय मंत्री कार से उतर गए।
यूपी में सेमी कंडक्टर यूनिट की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार ने इसको लेकर बुधवार को एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम को मंजूरी दे दी। इस यूनिट की स्थापना होने से दो हजार लोगों को रोजगार भी मिल सकेगी।