
RCB को IPL 2026 में पहली बार अपना कप्तान बदलना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की कमान जितेश शर्मा को सौंपी गई है, जो पहले पंजाब किंग्स की भी कप्तानी कर चुके हैं।

जितेश शर्मा ने कहा है कि उपकप्तान बनने पर आपके ऊपर एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के डायरेक्टर ने बताया है कि हम खिताब का बचाव नहीं कर रहे हैं बल्कि हम खिताब का पीछा कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के उप कप्तान जितेश शर्मा का कहना है कि जब अपने पिता के निधन के बाद वह भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहे थे तब पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने उनकी काफी मदद की।

जितेश शर्मा से हाल ही में साउथ अफ्रीका के लीजेंड बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूछा कि वह किस युवा खिलाड़ी पर मिलियन डॉलर निवेश करना चाहेंगे। तो जितेश ने यहां वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह प्रैक्टिस मैच टीम वेंकी (वेंकटेश अय्यर) और टीम क्रुणाल (पांड्या) के बीच हुआ। पहले टीम वेंकी ने बैटिंग की जिसमें उन्होंने 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने इस बात का खुलासा किया है कि जितेश शर्मा से आगे ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में क्यों चुना गया? क्या ये अंदर की आवाज थी या फिर आंकड़ों के आधार पर फैसला लिया गया?
जितेश शर्मा ने कहा कि जब मैंने अपने पिता को खोया तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का दुख मायने नहीं रखता था। विकेटकीपर जितेश के पिता का पिछले महीने निधन हुआ।
जितेश शर्मा को T20 World Cup 2026 के लिए टीम में जगह नहीं मिली। पिछली कई सीरीजों में वे टीम का हिस्सा थे और मौका भी मिल रहा था, लेकिन सिलेक्टर्स और मैनेजमेंट ने एक अलग कॉम्बिनेशन चुना है।
T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। आप जान लीजिए कि इस सिलेक्शन की कौन सी 5 बड़ी बातें रहीं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक गया। उपकप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। अक्षर उपकप्तान होंगे।
शुभमन गिल का पत्ता टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड से कट गया है। एशिया कप में अचानक उनकी टीम में एंट्री हुई थी, मगर लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनके अलावा कई और खिलाड़ियों की भी छुट्टी हुई है।