
कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार पारदर्शिता और कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है, जबकि विपक्ष इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

झारखंड में ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही अगले वर्ष कराए जाएंगे। यह घोषणा मंगलवार को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की। आइए जानते हैं दीपिका पांडेय ने क्या-क्या कहा है।

झारखंड के लोग असम जाकर किसी राजनीतिक दल को विशेष लाभ नहीं पहुंचा सकते : पूर्व सांसद झारखंड के लोग असम जाकर किसी राजनीतिक दल को विशेष लाभ नहीं पहुंचा स

रांची में स्टेशन रोड पर एक होटल में किडनी रोग और निदान पर कार्यक्रम हुआ। डॉ प्रतीम सेनगुप्ता की अगुवाई में नेफ्रोकेयर इंडिया ने झारखंड सरकार के सहयोग से आधुनिक डायलिसिस सेंटर, स्क्रीनिंग और पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देने की योजना बनाई। कार्यक्रम में चिकित्सक और समाजसेवी शामिल हुए।
अचाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को आकलन सफल पारा शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक वरेन चन्द्र मुंडा की अध्यक्ष
सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने 1 करोड़ 14 लाख की लागत से चेक डेम और विद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दे रही है। चेक डेम से किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी और नए विद्यालय भवन से छात्रों की समस्याएं कम होंगी।
गृह मंत्रालय ने पत्र और रिमाइंडर के जरिए जतायी आपत्ति, यूपीएससी ने भी राज्य को लिखा था पत्र, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
झारखंड में जन्मजात दिल के मरीज बच्चों को मुफ्त सर्जरी की सुविधा मिलेगी। बाहरी राज्यों के बड़े अस्पतालों में इलाज हो सकेगा। सर्जरी, फॉलोअप के साथ अभिभावक के आने-जाने की भी मुफ्त सुविधा होगी।
घाटशिला के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग प्रत्येक बुधवार को समस्याओं के समाधान के लिए कैंप ऑफिस करेंगे। झारखंड सरकार के निर्देश पर एसपी और पुलिसकर्मी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और हल करेंगे। यह कैंप एसडीपीओ ऑफिस में होगा, जिससे घाटशिला और आसपास के क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं बता सकें।
झारखंड सरकार विभिन्न सेवा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निरंतर सीखने और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रही है। राष्ट्रीय साधना सप्ताह के दौरान, कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे। यह कार्यक्रम 2 से 8 अप्रैल तक चलेगा।