
यूपी सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ललितपुर दौरे पर पहुंचे। झांसी के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री मन्नू कमिश्नर का पैर छूने के लिए झुक गए।

झांसी संभागीय परिवहन विभाग ने पिछले छह महीनों में यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले 200 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं।

झांसी में चर्चित ऑटो ड्राइवर अनिता चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उनकी कनपटी पर गोली मारी गई थी।

डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी ही नहीं, अब जीएसटी रेड के बाद रुपयों की डील कई और अफसर फंसेंगे। रिश्वत प्रकरण का खुलासा करने वाली सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीबीआई पिछले चार सालों में जीएसटी के बड़े कारोबारियों के यहां पड़े छापों का ब्योरा भी जुटाएगी।

यूपी में झांसी की चर्चित ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी का शव सड़क किनारे मिला है। सिर पर चोट के निशान हैं और मंगलसूत्र, मोबाइल गायब मिले हैं। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को गहनों की खरीद में भी सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। सभी व्यापारी, आभूषणों की जांच करके ही किसी से खरीदें। सोने-चांदी के लेन-देन के दौरान नकली आभूषणों को लेकर सतर्क रहें।

झांसी में पिछले दिनों 70 लाख की रिश्वतकांड के मामले में गिरफ्तार सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर व आईआरएस अफसर प्रभा भंडारी समेत तीन अफसरों को निलंबित कर दिया गया है।

झांसी में डकैती और रंगदारी के मामले में फरार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने बीते साल 18 दिसंबर कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण किया था।

डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के फ्लैट का ताला तोड़कर घुसी CBI की चार घंटे तक कार्रवाई चली। तलाशी के दौरान 30 लाख के गहने और कैश भी मिले हैं।

सीबीआई ने कारोबारियों से रिश्वत लेने के मामले में आरोपी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इन सभी को 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।