
फरीदाबाद में जेवर हवाई अड्डे के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना का लक्ष्य अप्रैल 2027 तक पूरा करना है। सोतई गांव में जमीन अधिग्रहण में समस्या आ रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए 689.24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें हरियाणा सरकार 450 करोड़ रुपये देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए चित्रकूट, फर्रुखाबाद, झांसी और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अविलंब तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए जल्द ही टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की ओर से तीन एयरलाइंस कंपनी इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया से बातचीत चल रही है। वहीं, अन्य तमाम कार्य 45 दिन में पूरे हो जाएंगे।

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई। अप्रैल तक जमीन खरीद ली जाएगी।
जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा. राकेश सक्सेना ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ऋषि दयानंद सरस्वती एयरपोर्ट रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद ने वैदिक ज्ञान और विमान विद्या पर विचार किए थे, जो विज्ञान और तकनीक के संकेत देते हैं।
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का इंतजार बहुत जल्द खत्म हो सकता है। एयरपोर्ट से 20 अप्रैल तक उड़ान शुरू होने की संभावना है। एयरोड्रम लाइसेंस जारी होने के 45 दिनों के अंदर उड़ान शुरू करने का दावा है।
-220 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है बिजली उपकेंद्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से आगे बढ़ाया गया है। योगी सरकार का लक्ष्य जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे आधुनिक और बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल करना है, जो उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगा।
ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिली है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सशर्त मंजूरी दे दी। इससे एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
-गंगा-यमुना-जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 8700 किसानों की लगभग 677 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित-गंगा-यमुना-जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस वे के लिए