
JEECUP काउंसलिंग 2026 राउंड 4 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 27 से 29 जुलाई तक चॉइस फिलिंग की जाएगी। वहीं 30 जुलाई को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित होगा।

काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सीट अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

JEECUP 2026 Round 1 Seat Allotment: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है।

JEECUP counselling 2026: यूपी में पॉलीटेक्निक काउंसलिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें मैकेनिकल और सिविल ट्रेड छात्रों की पहली पसंद बने हैं। वहीं, आईटीआई के लिए आवेदन जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रदेश के 365 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी मॉडल व 162 निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थाएं शामिल हैं। इनमें कुल 1,20,984 सीट हैं।
JEECUP Result 2026 OUT, Link: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र jeecup.admissions.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 जून को जारी हो सकता है, जिसमें मात्र 4 नंबर पाने वाले छात्रों को भी काउंसलिंग के जरिए प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन का मौका मिलेगा।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 जून को आने की संभावना है। 4,25,700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,34,322 ने परीक्षा दी। चार अंक पाने वाले को निजी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग महीने के अंत में या जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी।
JEECUP Answer Key 2026 link , jeecup.admissions.nic.in : यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्र jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEECUP Admit Card 2026: जेईईसीयूपी यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड आज शाम jeecup.admissions.nic.in पर जारी होने वाले हैं। उम्मीद की जा रही थी एडमिट कार्ड 25 मई को जारी हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।