
जेपी ग्रुप की कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 13% से ज्यादा चढ़कर 17.43 रुपये पर पहुंच गए हैं। बिजनेस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी आई है।

Jaypee Wish Town Project : जेपी विशटाउन परियोजना में फ्लैट बुक करने वाले खरीदारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस प्रोजेक्ट के 21 और टावर में 2000 फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं।

अडानी ग्रुप के दांव के बाद जेपी पावर के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। जेपी पावर के शेयर बुधवार को 20% की तेजी के साथ 22.96 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 9 महीने के हाई पर जा पहुंचे हैं। 5 दिन में जेपी पावर के शेयर 25% से अधिक चढ़ गए हैं।

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर ने गुरुवार को बताया है कि उसने जेपी एसोसिएट्स के साथ डेफिनिटिव एग्रीमेंट्स किए हैं। यह एग्रीमेंट जेपी पावर में 24% हिस्सा और उत्तर प्रदेश में 180 MW चुर्क थर्मल पावर प्लांट खरीदने के लिए है।
जेपी पावर के शेयर गुरुवार को 15% से ज्यादा उछलकर 17.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। दो दिन में कंपनी के शेयरों में 24% से अधिक की तेजी आई है। पिछले 5 साल में जेपी पावर के शेयरों में 565% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
जेपी पावर के शेयर 11% से अधिक के उछाल के साथ 15.64 रुपये पर पहुंच गए हैं। जेपी पावर के शेयरों में यह तेजी एक अनाउंसमेंट के बाद आई है। NCLT ने इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए जेपी एसोसिएट्स को खरीदने से जुड़ी अडानी एंटरप्राइजेज की बोली को मंजूरी दे दी है।
ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक में फंसे करीब 6 हजार खरीदारों को जल्द ही फ्लैट पर कब्जा मिलेगा। सुरक्षा कंपनी ने जेपी विशटाउन के करीब 63 टावर का निर्माण पूरा कर लिया है, जिनमें से 31 टावर के 3135 फ्लैटों के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) मिल चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा में जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के 7 हजार से अधिक घर खरीदारों को फ्लैट मिलने की आस जगी है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) परियोजना में आवासीय क्षेत्र की योजना बनाकर अब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
जेपी पावर के शेयर पिछले सालों में 99% से ज्यादा टूटकर 60 पैसे पर पहुंच गए थे। हालांकि, इधर कुछ सालों में कंपनी के शेयरों में 3300% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 20.54 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर गुरुवार को 5% उछलकर 18.96 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने मध्य प्रदेश में एक सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने से जुड़े प्लान की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट पर 300 करोड़ रुपये का निवेश होगा।