
Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी का व्रत रखने से पिछले जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष प्राप्ति भी होती है। ऐसे में लोग इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। साथ ही इस दिन लोगों अपनों को शुभ संदेश भेजकर जया एकादशी की शुभकामानाएं देते हैं।

Jaya Ekadashi Vrat ki Katha in Hindi: माघ मास के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी आज 29 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी। भगवान विष्णु को यह व्रत बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को रखने से ब्रह्म हत्या का पाप भी क्षमा हो जाता है, पिशाच योनि से भी मुक्ति मिलती है।