इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद काउंटी क्रिकेट में खेल रहे थे, लेकिन अब उन्हें रिटायरमेंट के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना कम है।

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड 9वीं बार उन्होंने यह कारनामा किया।

इसी महीने 44 साल के होने जा रहे जेम्स एंडरसन ने टी20 मैच में सेकेंड लास्ट ओवर में सिर्फ 3 रन खर्च किए और अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिक निभाई। हालांकि, आखिरी ओवर जैक ब्लेथरविक ने फेंका।

चेतेश्वर पुजारा ने उन 4 खूंखार गेंदबाजों का नाम बताया है, जिनके आगे खुद उनके पसीने छूट जाते थे। रिटायरमेंट के बाद पुजारा ने डेल स्टेन, मोर्ने मोर्केल, जेम्स एंडरसन और पैट कमिंस का नाम लिया है, जो उनके लिए मुश्किल पैदा करते थे।
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज रहे स्टुअर्ट ब्रॉड अब कोचिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं। वह इंग्लैंड की युवा प्रतिभाओं को निखारना और संवारना चाहते हैं। उन्होंने अपनी दूसरी हसरत क्रिकेट कॉमेंट्री करने की बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें रवि शास्त्री का अंदाज बहुत भाता है।
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद पटौदी ट्रॉफी का मुद्दा उठाया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को नाम दिया गया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि इन दोनों में से कोई भी दिग्गज आखिरी मैच के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में मौजूद नहीं था। सीरीज बराबरी पर खत्म हुई।
जेम्स एंडरसन ने स्वीकार किया कि सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रॉफी पर अपना नाम देखकर वह अजीब महसूस करते हैं और उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक के साथ अपना नाम होना बहुत बड़ा सम्मान है।
अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत-इंग्लैंड की हैरतअंगेज टेस्ट इलेवन चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया।
सुनील गावस्कर ने भारतीय मीडिया सहित सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों से अनुरोध किया है कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कहें। इसके पीछे का कारण भी पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया है।