यूपी के कानपुर में मामूली शिकायत की जांच में 250 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। गिरोह ने 38 फर्जी फर्में खोलकर करीब 250 करोड़ रुपये की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) हड़प ली।

यूपी में इकलौते बसपा विधायक उमाशंकर के ठिकानों के बाद अब खदानों तक आयकर पहुंची है। पहली बार जांच में आयकर विभाग ने ड्रोन, सैटेलाइट इमेजिंग और जियो टैगिंग की मदद ली है। लखनऊ में भी एक और जगह छापा पड़ा है।

मिर्जापुर में आईटी की छापेमारी के बाद अब बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के खनन पट्टे से हुई आय की जांच तेज हो गई है। विभाग ने रॉयल्टी भुगतान और कर जमा से जुड़े अभिलेख मांगे हैं। कुछ दस्तावेज उनके कार्यालय से बरामद हुए हैं। जांच में पट्टे का क्षेत्रफल और रॉयल्टी का ब्योरा सही होने का भी पता लगाया जा रहा है।

यूपी के संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के खलीलाबाद स्थित आवास पर बुधवार को ईडी की टीम ने छापा मारा। करीब 15 घंटे तक ईडी की चार सदस्यीय टीम ने विदेशी फंडिंग समेत अन्य जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच पड़ताल की।
रक्सौल में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। सोमवार को भी रक्सौल के कुल 14 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई चलती रही। छापेमारी की भनक लगते ही शहर के कई सीए अपने कार्यालय बंद कर भूमिगत हो गए हैं।
IT Raids in Dehradun: देहरादून में आईटी विभाग ने शराब कारोबारियों और बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करोड़ों की नकदी और गोल्ड जब्त किया।
वीरेन्द्र नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनको प्रावधानों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सारण प्रमंडल, छपरा का कार्यालय निर्धारित किया गया है।
जयपुर और कोटा में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।
एक ड्रापआउट सीए करोड़ों की टैक्स चोरी का मास्टरमाइंड निकला है। उसने देशभर में सैकड़ों लोगों के आईटीआर में फर्जी रिटर्न दिखाया और भारी भरकम रिफंड दिलाया है। उसके दो ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की है।
आरोपी चीफ इंजीनियर सांरगी को जैसे ही विजिलेंस की टीम के आने की भनक लगी। उन्होंने नाटकीय अंदाज में अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नकदी के बंडलों को फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि, उसे बाद में जब्त कर लिया गया।