
गाजा शहर में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में तीनों बच्चों समेत नौ फिलिस्तीनी मारे गए। अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमले युद्धविराम समझौते के बावजूद हो रहे हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य ठिकानों और अहम ढांचों पर हमले हुए हैं, जिससे संघर्ष और तेज हो गया है। संघर्ष का सबसे बड़ा केंद्र अब होर्मुज स्ट्रेट बन गया है, जो दुनिया के तेल व्यापार के लिए बेहद अहम माना जाता है।

जेडी वेंस ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए पिछले महीने हुई डील का बचाव किया है, जबकि इजरायली लोगों ने इस डील की आलोचना की है क्योंकि यह ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को रोकने में नाकाम रही है।

- अमेरिकी मध्यस्थता वाले समझौते को लागू करने पर चर्चा बेरूत/रोम, एजेंसी। लेबनान और
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सैन्य विमानों को जल्द नहीं हटाया गया, तो एयरपोर्ट पर जगह की कमी के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं और लगभग 50 हजार टिकट रद्द होने की नौबत आ सकती है।
इजरायली मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार का चार वर्षीय कार्यकाल पूरा होने पर 27 अक्टूबर को देश में आम चुनाव आयोजित किए जाएंगे।
तेहरान प्रशासन की ओर से छापे जाने वाले 'हमशहरी' अखबार ने ऑनलाइन एक इन्फोग्राफिक शेयर किया, जिसमें 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें मोजतबा खामेनेई के बयान के साथ प्रकाशित की गईं। हालांकि प्रिंट कॉपी में यह सूची प्रकाशित नहीं हुई।
ईरान के कई शहरों में धमाकों की खबर सामने आई है। IRGC ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका फिर से हमला करता है, तो वह क्षेत्र में मौजूद उसके ठिकानों को निशाना बनाएगा। वहीं, US का कहना है कि होर्मुज से गुजर रहे एक जहाज को निशाना बनाया गया है। ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे ने अपना नाम बदल लिया है। फ्लोरिडा में रह रहे युवा नेतन्याहू ने अपने पिता का सरनेम हटा दिया है। इसके बदले में उन्होंने अपने पूर्वजों के नाम हुन का इस्तेमाल किया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इजरायल को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश लंबा युद्ध नहीं चाहता। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विवाद का अंतिम समाधान निकलेगा। खुर्शीद ने भारत की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की आवाज हमेशा सम्मानजनक रही है।