
रेलवे RAC टिकट की व्यवस्था खत्म करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल RAC टिकट पर दो यात्रियों को एक बर्थ साझा करनी पड़ती है और दोनों को पूरा किराया देना होता है। जानिए रेलवे इस दशकों पुरानी व्यवस्था में बदलाव क्यों करना चाहता है?

ट्रेन का टिकट बुक करते समय सीट मिलना, पेमेंट अटकना या कनेक्टिंग ट्रेन छूटना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप टिकट बुकिंग को थोड़ा आसान बना सकते हैं।

वाराणसी में मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप का सर्वर ठप रहा। व्यस्त समय में सेवा बाधित होने से तत्काल और सामान्य टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। वेबसाइट पर डाउनटाइम मेंटेनेंस का संदेश दिखा। त्योहारी सीजन की वापसी भीड़ के बीच यात्रियों की नाराजगी बढ़ी। दोपहर बाद ई-टिकट सेवा फिर सुचारु हो गई।

ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो सावधान हो जाएं। IRCTC ने 14 अनऑथराइज्ड फूड डिलीवरी वेबसाइट्स की लिस्ट जारी कर यात्रियों को चेतावनी दी है। इनसे खाना मंगाने पर खराब खाना, ऑनलाइन ठगी और डेटा चोरी होने का खतरा है। देखें अनऑथराइज्ड साइट की पूरी लिस्ट और खाना ऑर्डर करने का सुरक्षित तरीका।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने रेलवे नेटवर्क पर चल रही अवैध ई-कैटरिंग वेबसाइटों और ऐप्स के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, बिना लाइसेंस वाले फूड आउटलेट्स से भोजन मंगाने वाले प्लेटफॉर्म यात्रियों की सेहत, सुरक्षा और गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की है और यात्रियों से आधिकारिक माध्यमों से भोजन बुक करने की अपील की है।
दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। उधना, गोरखपुर, दिल्ली, बिहार और अन्य रूटों पर ट्रेनों का शेड्यूल जारी हुआ है। वहीं, पश्चिम रेलवे ने 4 ट्रेनें रद्द की हैं और एक स्पेशल ट्रेन का समय बदल दिया है। पूरी लिस्ट यहां देखें।
अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। 22 या 23 नवंबर को भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसको लेकर दोनों देशों में तैयारियां शुरू हो गई है। अयोध्या-जनकपुर ट्रेन की टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट से होगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली से बिहार, सरहिंद से सहरसा और श्रीनगर से कटरा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जानें ट्रेन नंबर, तारीख, रूट, टाइमिंग और रेलवे की 18 हजार त्योहार स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? भारतीय रेलवे की स्पेशल ट्रेनों, उनके रूट और शेड्यूल की जानकारी लें। जानें IRCTC पर ट्रेन में खाली बर्थ कैसे चेक करें और कन्फर्म टिकट के लिए किन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं
आईआरसीटीसी 20 से 26 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीलंका टूर संचालित करेगा। पैकेज में नेगोंबो, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो की यात्रा शामिल है। यात्रियों को एयर इंडिया की उड़ान, तीन सितारा होटल में ठहरने, भारतीय भोजन, यात्रा बीमा और गाइड की सुविधा मिलेगी। दर्शनीय स्थलों में सीता अम्मन मंदिर, अशोक वाटिका, चाय बागान और पिन्नावाला हाथी अनाथालय शामिल हैं। शुरुआती किराया प्रति व्यक्ति 61,200 रुपये है।