
धनबाद के हरिहरपुर थाना में प्रभारी के रूप में कार्यरत प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह संतोष कुमार महतो को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। गोविंदपुर थाना के एसआई सुधांशु श्रीवास्तव को ईस्ट बसुरिया ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया है।

सम्राट सरकार ने बुधवार को 5 आईपीएस और 8 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। नवगछिया में एसपी को बदला गया है। वहीं, पटना, पूर्णिया समेत अन्य जिलों में कुछ एसडीपीओ भी इधर-उधर किए गए हैं।

बिहार पुलिस में शुक्रवार को ताबड़तोड़ तबादले किए गए। सम्राट सरकार ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है।
सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार सरकार ने 16 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। मगध क्षेत्र में विकास वैभव को नया आईजी नियुक्त किया गया है। ईओयू, ट्रैफिक और बी-सैप के एडीजी भी बदले गए हैं।
रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक दृश्य सामने आए। एसपी की विदाई पर कई महिला सिपाही फूट-फूटकर रोने लगीं। सिपाहियों को रोता देख एसपी भी भावुक हो गए।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार की शाम 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 13 जिलों के एसपी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पीएसी और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक (एसडीपीओ) बनाया गया है। वहीं बाढ़ एसडीपीओ के पद पर रहे आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है।
बदायूं में डबल मर्डर के बाद वहां के एसएसपी बृजश कुमारसिंह को हटा दिया गया है। इसके साथ ही चार जिलों के एसपी समेत सात आईपीएस के तबादले किए गए हैं।
राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।