
एनएसई और सीआईआई ने पूर्वी राज्यों में एमएसएमई को सशक्त बनाने के लिए एक इन्वेस्टमेंट यात्रा शुरू की है। जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों को आईपीओ लाने के तरीकों पर जानकारी दी गई। एनएसई के अधिकारी अंकित शर्मा ने बताया कि जमशेदपुर के एमएसएमई आईपीओ लाने में सक्षम हैं।

आईपीओ से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा 15 नए स्टोर्स खोलने में लगाया जाएगा, जिसके लिए लगभग 286.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 35.40 करोड़ रुपये नए स्टोर्स की लॉन्चिंग से जुड़ी मार्केटिंग और प्रमोशनल गतिविधियों पर खर्च होंगे।

झारखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) कंपनियों को आईपीओ लाने की तैयारी कराई जाएगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) इन कंपनियों को प्रशिक्षित करेगा और जानकारी देगा, ताकि वे पूंजी बाजार से जुड़ सकें। जमशेदपुर और आदित्यपुर में हजारों एमएसएमई हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण वे आईपीओ नहीं लाए हैं।

जमशेदपुर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के रेगुलेटरी ऑफिसर अंकित शर्मा ने उद्यमियों से अपील की कि वे अपने-अपने आईपीओ लाने के लिए आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि इससे कंपनियों को बिना ब्याज फंड और अन्य लाभ मिलेंगे। यह कार्यक्रम सीआईआई के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें कई उद्यमी और मर्चेंट बैंकर उपस्थित थे।

IPO News: दोनों निवेशकों ने जनवरी में इन्वेस्टमेंट फर्म के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है। मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने 720400-720400 शेयर खरीदे हैं। जोकि कंपनी की 4.68 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की सुस्त शुरुआत हुई है। कंपनी के इश्यू को पहले दिन सिर्फ 0.03 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.11 गुना, क्यूआईबी में जीरो गुना और एनआईआई में 0.02 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

IPO News: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) आज से ओपन हो गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 2833.90 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज संघर्ष कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के आईपीओ के जीएमपी में गिरावट आई है।

कंपनी की योजना भारत के डिजिटल भुगतान बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ वित्तीय सेवाओं और नए उपभोक्ता मंचों के क्षेत्र में विस्तार करने की है।

नई दिल्ली। वॉलमार्ट समर्थित फोनपे अप्रैल में अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य डिजिटल भुगतान बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में विस्तार करना है। कंपनी अपने उपभोक्ता आधार और संभावित बाजार को बढ़ाने के लिए पूंजी लगाने की योजना बना रही है।

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। कई मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचते हुए नजर आएंगे। राधाकिशन दमानी, अजीम प्रेमजी जैसे निवेशक भी अपने शेयरों के बेच सकते हैं।