
रजिस्टर्ड एवेलबल प्लेयर्स पूल यानी RAPP इसी पूल से खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सकता है। इसकी लिस्ट अब आईपीएल ऑक्शन 2026 के बाद जारी हो गई है, जिसमें 1300 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL 2026 में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान खेलेंगे या नहीं, इस पर बीसीसीआई ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। मगर नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 9.20 करोड़ में खरीदे जानें पर केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की जमकर आलोचना हो रही है।

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का टैग अपने नाम करने के बाद कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में जारी तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी वह सस्ते में आउट हो गए।

देवरिया के नमन तिवारी और गोरखपुर के विशाल निषाद आईपीएल 2026 में अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाएंगे। नमन को लखनऊ सुपर जॉयट्स ने एक करोड़ और विशाल को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।

एमएस धोनी क्या रिटायर होने वाले हैं? क्या माही का यह आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है? IPL ऑक्शन 2026 के बाद सीएसके फैंस के जहन में यही सवाल चल रहे हैं। CSK ने जिन खिलाड़ियों पर निवेश किया है, उससे तो यही संकेत मिल रहे हैं।

IPL Auction 2026 हाल ही में संपन्न हुआ। कैमरन ग्रीन इतिहास रचते हुए IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कैमरन ग्रीन की रिकॉर्डतोड़ निलामी के बाद फैंस यह जानने को इच्छुक हैं कि PSL का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है।

Cameron Green IPL 2026 Auction: ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में महफिल लूटी। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी खरीदना चाहती थी। आर अश्विन ने एक हैरतअंगेज दावा किया है।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सरफराज खान ने कहा है कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की वजह से उन्हें ‘नई जिंदगी’ मिली है क्योंकि टीम ने उन्हें अबू धाबी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा है।

मंगलवार को अबू धाबी में जब आईपीएल की नीलामी चल रही थी और यूपी के प्रशांत वीर का नाम आया तब ये युवा क्रिकेटर बस में बैठा हुआ था। साथ में थे रिंकू सिंह और यूपी के दूसरे क्रिकेटर। सबकी नजर इस पर थी कि यूपी के इस खिलाड़ी को कौन और कितने में खरीदता है। उत्साह, रोमांच और उत्तेजना का अलग ही स्तर था।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा भावुक होकर रो पड़े। कार्तिक IPL इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे अधिक कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।