
IndiGo shares crash: ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग और फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से इंडिगो को डबल झटका लगा है। दूसरी ओर आज शेयर मार्केट में तबाही के बीच इंडिगो के शेयर भी क्रैश हो गए।

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच खाड़ी देशों की उड़ानों का संचालन रविवार को भी प्रभावित रहा। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी से खाड़ी देशों की ऐक दर्जन फ्लाइटें निरस्त रहीं।

ईरान युद्ध की वजह से हवाई सेवाएं बुरी तरह से बाधित हुई हैं। एयरलाइन्स ने मध्य एशिया के साथ ही यूरोप की भी कई फ्लाइट कैंसल कर दी हैं। अभी इसका असर सोमवार और मंगलवार को भी देखा जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी का माहौल है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कतर-दुबई जाने वाली उड़ानें रद्द हो गईं। 50 से अधिक यात्री फंसे रहे। कई ने कर्ज लेकर वीजा बनवाया था। टिकट रद्द होने से आर्थिक नुकसान और परेशानी बढ़ गई।

चेन्नई में इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। आरोप है कि 200 से ज्यादा यात्रियों को फ्लाइट में बिठाकर पांच घंटे से ज्यादा इंतजार कराया गया। इस दौरान फ्लाइट के दौरान एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा था।

असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर भीषण आंधी के कारण दृश्यता कम हो जाने के बाद अहमदाबाद से 144 यात्रियों को लेकर आ रही इंडिगो की एक उड़ान को रविवार को इंफाल की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

झारसूंगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट में एचआर मैनेजर सक्षम पाठक की 27 हजार रुपये की घड़ी गायब हो गई। उन्होंने बैग एयरलाइंस के माध्यम से सील कराया था। इंडिगो ने CCTV जांच का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक घड़ी नहीं मिली। सक्षम की यात्रा 14 फरवरी को हुई थी।

सक्षम ने बताया कि उनकी तैनाती इस समय झारसूंगड़ा में है। 14 फरवरी को सोनल के साथ वह इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6488 से झारसुगुड़ा से दिल्ली होते हुए लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। सक्षम के अनुसार झारसुगुड़ा में इंडिगो के कर्मचारियों ने मेरे सामने मेरे दोनों बैग सील किए थे।

असम के डिब्रूगढ़ से कोलकाता के लिए जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी को लिपस्टिक के जरिए फ्लाइट की बाथरूम में लिखा गया था। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और जांच के लिए ले जाया गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार को तब हड़कंप मच गया जब पायलट को एक धमकी वाली पर्ची मिली। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि पायलट को विमान को बम से उड़ाने की धमकी वाली एक पर्ची मिली और फिर विमान को खाली करा लिया गया।