
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हार के बाद जेमिमा रौड्रिग्स ने बताया कि भारतीय टीम ने कितने रन कम बनाए?

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हुंकार भरी है। हरमनप्रीत ने कहा कि हम दुनिया में कहीं भी वर्ल्ड कप जीत सकते हैं। उनकी कप्तानी में भारत पिछले साल चैंपियन बना था।

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गईं। मंधाना ओडीआई में महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।

BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को पहली बार भारत की टी20 टीम में मौका मिला है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज प्रतिका रावल का टेस्ट क्रिकेट पसंदीदा फॉर्मेट है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अधिक टेस्ट मैच होने चाहिए।
भारत की 5 ICC टूर्नामेंट में मिली जीतों का महा-उत्सव मनाने की तैयारी बोर्ड ने शुरू कर दी है। 15 मार्च को दिल्ली में सितारों की महफिल सजने वाली है। BCCI ने इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह रौंद दिया है। 10 विकेट से इस टेस्ट मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12-4 से दौरा अपने नाम किया है। सिर्फ टी20 सीरीज भारत जीता।
वनडे श्रृंखला में करारी हार के बाद भारतीय महिला टीम पिछले लगभग पांच साल में पहली बार जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में उतरेगी तो जीत हासिल करने के लिए उसकी सीनियर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गई हैं। उन्हें 22 साल की खिलाड़ी ने रिप्लेस किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसका ऐलान किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़ा कारनामा अंजाम दिया है। वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम को लॉरेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।