
आईपीएल 2026 ने व्यूवरशिप का नया इतिहास रच दिया है। आरसीबी बनाम जीटी फाइनल ने भी रिकॉर्ड तोड़ डाला। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने उनकी सफलता का सीक्रेट बताया है। मनीष ने हैरतअंगेज खुलासा किया कि सूर्यवंशी 10 साल की उम्र में रोजाना 100 ओवर बैटिंग प्रैक्टिस करते थे।

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खत्म हो चुका है। आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर एक नए दौर का आगाज कर दिया है। इस सीजन में कुछ टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा तो कुछ का प्रदर्शन घटिया रहा। अगले सीजन में कुछ टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जिनमें कप्तानों का बदला जाना भी शामिल है।

RCB के पास शुरू से ही टैलेंट और सुपर स्टार खिलाड़ियों की भरमार रही। विराट कोहली से लेकर क्रिस गेल तक, युवराज सिंह से लेकर एबी डिविलियर्स तक…लेकिन 17 सालों तक टीम एक अदद खिताब के लिए तरसती रही। फिर एंट्री होती है एंडी फ्लावर के रूप में एक ऐसे कोच की, जिसने टीम की तकदीर ही बदल दी।
विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए GT के खिलाफ IPL 2026 के फाइनल में सिर्फ 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनिंग करने उतरे कोहली RCB को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार POTM जीतने वाले भारतीय बन गए।
वैभव सूर्यवंशी ने सुनील गावस्कर के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उनकी कहानी बताकर उनके पिता उन्हें बाउंसर का सही से सामना करने को प्रेरित किया करते हैं। सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पिता बताते हैं कि गावस्कर सर तो बिना हेल्मेट वेस्टइंडीज के खूंखार गेंदबाजों का सामना करते थे और बाउंसर पर हुक लगाते थे।
आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ IPL 2026 की खिताबी जीत के हीरो रहे विराट कोहली। चेजमास्टर किंग कोहली ओपनिंग करने उतरे और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर ही लौटे। एक बार तो अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया था लेकिन टीवी अंपायर ने फैसला बदल दिया।
वैभव सूर्यवंशी का नाम आजकल हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 15 साल का ये लड़का क्रिकेट से जुनून की हद तक प्यार करता है। वह नेट्स में घंटों पसीना बहाता है। वैभव सूर्यवंशी ने जिओहॉटस्टार पर कहा कि अगर वह एक दिन भी अभ्यास नहीं करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे जिंदगी धीमी पड़ गई हो।
IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने खुलासा किया है कि किस तरह 2005 के BCCI चुनाव में प्रतिद्वंद्वी पक्षों ने बोर्ड मेंबरों को होटलों में रखा। दूसरे पक्ष के समर्थक मेंबरों की उड़ानों का ठिकाना ही बदलवा दिया। एक दूसरे के समर्थक मेंबरों कुछ फ्लाइटें डाइवर्ट कराई गईं।
राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 15 साल का ये लड़का किसी भी गेंदबाज के रसूख से नहीं डरता। चाहें जसप्रीत बुमराह हों या पैट कमिंस, ये गेंदबाज नहीं, गेंद को देखता है। जुरेल ने कहा कि सूर्यवंशी को खुद पर बहुत भरोसा है।