
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया। भारतीय टीम इस साल जुलाई में 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी।

जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने टी20 विश्व कप में शतक बनाने से तीन रन चूकने के बावजूद कहा कि अगर वह भारत के खिलाफ शतक बनाने में सफल रहते तो अच्छा होता लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं।

तिलक वर्मा ने कहा कि शुरू में विकेट गंवाने के बावजूद भारत मौजूदा टी20 विश्व कप में अपने आक्रामक रवैए पर कायम रहेगा क्योंकि इससे विपक्षी टीम के गेंदबाजों में खौफ पैदा होता है।

ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 97 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 59 गेंदों पर 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। बेनेट का स्ट्राइक रेट 164.41 का रहा। इस पारी के दम पर वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की धमाकेदार बैटिंग की तारीफ की है। उनका कहना है कि मस्ट विन गेम ही टेंपरामेंट का पता चलता है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था।
टीम इंडिया से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में मिली करारी हार के बाद भी कप्तान सिकंदर रजा की हिम्मत नहीं टूटी है। टीम की कमियां उन्होंने जरूर गिनाईं, लेकिन कहा कि हम सीख रहे हैं।
क्रिकेट की बॉल को फुटबॉल बनाकर एक नहीं, बल्कि दो बार आउट होने से बचे ब्रेनेट। जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर को तो उन्होंने बल्ले से रोक लिया था, लेकिन विकेट पर जाने से पहले गेंद को जूते से मारकर स्टंप्स से दूर कर दिया।
जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल समीकरण एकदम साफ है। 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के मन में जिम्बाब्वे को रौंदने के बावजूद एक कसक रह गई। भारत ने 256/4 का स्कोर बनाने के बाद 72 रनों से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंद रखीं।
T20 World Cup 2026 Super 8 Updates Points Table: भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे को शिकस्त देते ही साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल का टिकट मिला। भारत को अब आखिरी सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ना है।