
Asia Cup 2025 Winner: टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने कम से कम दो-दो बार वनडे और टी20 एशिया कप जीता है। भारत ने 2016 में पहली बार टी20 एशिया कप जीता था। भारत ने 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी का असली चेहरा 10वें ओवर से दिखा, जब पहला विकेट गिरा। जब पहला विकेट गिरा उस समय स्कोर 84 रन था, लेकिन अगले 62 रनों में सभी विकेट खो दिए। भारत के सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य है।

India vs Pakistan Live Score: साहिबजादा फरहान ने टीम इंडिया के खिलाफ एशिया कप 2025 फाइनल में भी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने सुपर 4 के मैच में भी टीम इंडिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, वह गन सेलिब्रेशन इस बार नहीं कर सके।

फाइनल में आते ही पाकिस्तान की टीम खूंखार हो जाती है। टीम इंडिया को एक या दो नहीं, बल्कि 3 बार उन्होंने जख्म दिया हुआ है। अब एशिया कप 2025 फाइनल से पहले देख लीजिए कि दोनों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है?

IND vs PAK Asia Cup final Playing 11: आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल है। ऐसे में जान लीजिए कि दोनों की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती हैं? कौन-कौन खिलाड़ी बाहर हो सकता है और कौन-कौन चोटिल है?

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे तो उन्होंने हाथ मिलाने की रस्म तक नहीं निभाई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मन बना लिया था कि वह पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ नहीं मिलाएंगे। इसकी वजह पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जनाक्रोश है।

एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले का पूर्व क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। ये मैच दुबई में होना है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का टी20 क्रिकेट मैच होना है। इस मैच को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर जारी है तो मैच कैसे चलेगा?

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Match का फैंस बॉयकॉट कर रहे हैं। उधर, टीम इंडिया ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रोटेस्ट करने की प्लानिंग की है। खिलाड़ी किसी न किसी तरह दुनिया को एकजुटता का संदेश देना चाहेंगे।

India vs Pakistan Asia Cup 2025: क्या मैच जीतकर भारत या पाकिस्तान में से किसी टीम को एशिया कप 2025 के सुपर 4 का टिकट मिल जाएगा? इसके बारे में विस्तार से जान लीजिए, क्योंकि 1-1 मैच दोनों टीमें जीत चुकी हैं।