
पाकिस्तान संग द्विपक्षीय मैचों पर भारत का बैन बरकरार रहेगा। हालांकि, कई देशों की प्रतियोगिताओं में छूट रहेगी। खेल मंत्रालय ने सर्कुलर जारी किया है।

पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने खुलासा किया है कि एशिया कप में उनकी टीम हाथ मिलाने के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंची थी लेकिन दरवाजे नहीं खुले। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट में हैंडशेक हुआ था।

ललित मोदी ने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी द्विपक्षीय सीरीज की कोई संभावना नहीं है। मोदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्वतंत्र रूप से काम करता तो दोनों देशों के बीच कुछ प्रगति हो सकती थी।

राशिद लतीफ ने बड़े टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान की अलग-अलग सोच के बारे में खुलकर बात की, और बताया कि कैसे ये दोनों टीमें ज्यादा दबाव वाले मैचों को अलग-अलग नजरिए से देखती हैं।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मुकाबले ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए थे।
बीते साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने मई में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी। इसके तहत पाकिस्तान क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
टेम्बा बावुमा को भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में नो हैंडशेक पॉलिसी से ऐतराज है। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा हाथ मिलाने से बचने पर कहा कि क्रिकेट भद्रजनों का खेल है।
भारत ने 6ठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में कदम रख पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत सेमीफाइनल में पहुंचा है। भारत की नजरें अब इतिहास रचने पर है।
T20 World Cup 2026 के ग्रुप फेज में पाकिस्तान को भारत से करारी हार मिली थी। अब शोएब अख्तर ने बताया है कि पाकिस्तान की हार के पीछे का कारण असली क्या था? हालांकि, अख्तर उस मैच में एक बयान की वजह से सुर्खियों में रहे थे।
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल डिजिटल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर JioStar ने शुक्रवार को घोषणा की कि JioHotstar पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने पहुंच और कंजम्पशन में ऐतिहासिक माइलस्टोन सेट किए हैं।