
IND vs NZ Final Live Telecast T20 World Cup: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ऐतिहासिक फाइनल आज 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। IND vs NZ मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

IND vs NZ Pitch Report 5th T20I: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। यह संजू सैमसन का होम ग्राउंड है, वह नीली जर्सी में पहली बार यहां खेलेंगे।

खिताब का प्रबल दावेदार भारत टी20 विश्व कप से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने के लिए उतरेगा। उसे उम्मीद रहेगी कि संजू सैमसन अपने घरेलू दर्शकों के सामने फॉर्म में वापसी करने और अक्षर पटेल फिटनेस हासिल करने में सफल रहेंगे।

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने विशाखापत्तनम की सुहावनी रात में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेलकर तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक सहज होकर खेलने का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने इसका श्रेय अपनी बेहतर ‘मानसिकता’ को दिया जिसने उन्हें ‘अधिक समझदार’ क्रिकेटर बनाया।
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जारी 5 मैच की टी20 सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है। कीवी टीम इसी के साथ टीम इंडिया के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है।
शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टी20 में 23 गेंदों पर 65 रनों की धामाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक झटके में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा।
न्यूजीलैंड ने विशाखापट्टनम टी20 में भारत को 50 रनों से धूल चटाई। यह घर में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पिछले साल टीम इंडिया को घर पर 51 रनों से धूल चटाकर इतिहास रचा था।
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में महज 20 गेंदों में 68 रनों की नाबाद और धुआंधार पारी खेली। टी20 इंटरनेशनल में ये किसी भी भारतीय की दूसरी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से फिफ्टी प्लस पारी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ये किसी भी भारतीय की टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी प्लस की पारी है।
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 14 गेंदों पर फिफ्टी जड़ इतिहास रच दिया है। वह भारत में अब सबसे कम गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में अपनी खूंखार पावर दिखाई। 50 से ज्यादा रन अकेले उन्होंने जोड़े और रोहित शर्मा और ट्रैविस हेड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।