
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर पहली बार वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। 37 साल का इंतजार न्यूजीलैंड ने भारत में वनडे सीरीज जीतने का समाप्त किया। कप्तान गिल ने टीम की खामियां गिनाईं।

डेरिल मिचेल ने क्रिस गेल और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड अपने शतक से तोड़ दिया। भारतीय सरजमीं पर वह नए 'डॉन' बन गए हैं। डेरिल मिचेल ने चौथा शतक वनडे क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर भारत के खिलाफ जड़ा है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम की कप्तानी कर रहे माइकल ब्रेसवेल रविवार 18 जनवरी को अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि एक मैच की भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन मैं 100वां खेल रहा हूं।

इंदौर में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाना है और शुभमन गिल इस मुकाबले के लिए अपने साथ एक वॉटर प्यूरीफायर लेकर गए हैं, जो सादा पानी ही नहीं, बल्कि पैकेज्ड वॉटर को भी प्यूरीफाई करता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने शतक जड़ा। अपने दामाद की शतकीय पारी देखकर ससुर सुनील शेट्टी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि स्कोरबोर्ड ने तो सिर्फ सेंचुरी देखी, लेकिन मैंने इसके पीछे कंपोजर देखा।

IND vs NZ Live Streaming 2nd ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी बुधवार 14 जनवरी को खेला जाना है। इससे पहले जान लीजिए कि IND vs NZ मैच को आप लाइव कहां देख सकते हैं।

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी समेत भारत की दीर्घकालिन वनडे रणनीति बनाने में सक्रिय रूप से शामिल है।

विराट कोहली की शानदार फॉर्म ने भारत की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर बढ़ती चिंताओं को कुछ हद तक कम कर दिया है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जीत हासिल करके सीरीज कब्जाने उतरेगी।

श्रेयस अय्यर के ODI कमबैक पर तलवार लटकी हुई है। 6 जनवरी को उनको विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए कहा गया है। अगर वे इस मैच में अपनी फिटनेस साबित नहीं करते हैं तो उनके लिए एक स्टैंड-बाय बैटर भी है।

T20 World Cup 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम भारत में व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए आने वाली है। इसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द हो जाएगी। 3 वनडे और पांच टी20 मैच इस सीरीज में होंगे।