
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप सिंह के थ्रो मामले पर कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल से माफी मांगी थी। सूर्या ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि न्यूजीलैंड की टीम तो रविवार की शाम को साढ़े 7 बजते बजते तक ही विश्व कप फाइनल हार गई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने उस समय अपने साथ मैच देख रहे लोगों से कह भी दिया था कि न्यूजीलैंड तो हार गई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के दौरान अर्शदीप सिंह और डेरिल मिशेल के बीच झड़प हुई। जिस वजह से भारतीय गेंदबाज पर जुर्माना भी लगा। हालांकि मैच के बाद अर्शदीप ने माफी मांग ली थी, मगर हेड कोच का मानना अलग है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, 'कीर्ति आजाद का कहना बिल्कुल सही है। मैं उनकी बातों से पूर्ण रूप से सहमत हूं। यह हमारे यहां परंपरा नहीं रही कि हम ट्रॉफी को लेकर मंदिर और मस्जिद और कहीं दूसरी जगह जाएं। तो यह एक गलत परंपरा की शुरुआत है।'
अर्शदीप सिंह ने फाइनल खत्म होने के बाद अपनी गलती स्वीकार की और डेरिल मिचेल को गेंद मारने के लिए माफी मांगी। अर्शदीप ने फाइनल में 4 ओवर में 32 रन खर्च किए।
अभिषेक शर्मा भारत के चैंपियन बनने के बाद बताया कि वह बीच टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से बेहद निराश हो गए थे। हालांकि कोच और कप्तान ने उनका हौंसला बढ़ाया और कहा कि बड़े मैच जिताओगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को दिया है। हार्दिक ने आगे कहा कि अब वह अगले 10 साल और क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तानी टीम के मजे लेते हुए कहा कि हम तो सिर्फ जिम्बाब्वे, यूगांडा और केन्या से जीतते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने टी20 विश्व कप इसलिए जीता कि उसने बड़ी टीमों के खिलाफ खेलकर तैयारी की।
वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर पाकिस्तान के मजे लिए हैं। उन्होने ट्रॉफी के साथ चाय पीते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है।
भारतीय टीम ने खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने जहां कीवी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दी, वहीं गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने को मजबूर किया। फील्डिंग में भी टीम का प्रदर्शन कुछ अपवाद को छोड़कर शानदार रहा।