
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मुकाबले ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए थे।

संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की तारीफों के बीच हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस छिप गई। हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले बल्ले से 12 गेंदों पर धुआंधार अंदाज में 27 रन बनाए।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 20वां ओवर कौन डालेगा इस पर हर किसी की निगाहें थी, अक्षर पटेल का एक ओवर बाकी थी। मगर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे को गेंद थमाकर हर किसी को चौंका दिया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले ने डिजिटल व्यूअरशिप के मामले में दुनिया के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
भारतीय उप कप्तान अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर सात रन की रोमांचक जीत में बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का शानदार नमूना पेश किया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि इस पूरे मैच के दौरान ऐसा लग रहा था मानो गेंद उनका पीछा कर रही हो।
रवि शास्त्री ने संजू सैमसन के मानसिक दृढ़ता की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अनुभवी बल्लेबाज ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन में निरंतरता और बेहतर शॉट चयन की जरूरत को समझते हुए अपनी परिपक्वता साबित कर दी है।
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ करते हुए भारत के इस तेज गेंदबाज को 'वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' करार दिया। बुमराह ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के आखिरी ओवरों में सटीक यॉर्करों की बौछार से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हतप्रभ कर दिया। भारत ने यह मैच सात रन से जीता।
भारत के स्टार पेसर और मौजूदा दौर के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने टी0 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान एक अहम उपलब्धि हासिल की। ऐसी उपलब्धि जो उनसे पहले भारत के सिर्फ 7 गेंदबाजों ने ही हासिल की थी। ये उपलब्धि है 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट की।
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए थे।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल में कुल 34 छक्के लगे और दोनों टीमों ने मिलकर 499 रन बनाए। इस दौरान एक से एक बड़ा रिकॉर्ड टूटा। आईए एक नजर IND vs ENG सेमीफाइनल में बने रिकॉर्ड्स पर डालते हैं-