
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एएनआई से बातचीत में कहा कि किसी पाकिस्तानी से ट्रॉफी लेना कोई मजबूरी नहीं है। कल जो भारतीय टीम ने करके दिखाया है, उसे देश का बच्चा-बच्चा सैल्यूट करता है। मनोज तिवारी ने कहा कि रविवार को 28 करोड़ लोग मैच देख रहे थे।

India-Pakistan Asia Cup Final: सौरभ ने अपनी इस गणित को पुख्ता करने के लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें पूछा गया कि एशिया कप में हए भारत-पाकिस्तान मैचों से कितना का राजस्व मिला? भारतीय रुपये में इसकी कुल कमाई बताइए।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दर्शक जो क्रिकेट देख रहा है, उसके पीछे बहुत राज छिपे हुए हैं। कई बार तो यह तय किया जाता है कि कौन जीतगा और कौन हारेगा। इसके लिए लाखों-करोड़ों का लेन-देन होता है। जब ऑपरेशन सिंदूर चालू है, आप एशिया कप पाकिस्तान जैसे आतंकी देश के साथ क्यों खेल रहा है?

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा- भारत पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी दुनिया के सामने भारत का मज़ाक़ बना रहा है। वो भारतीय जहाज को गिराने वाले इशारे कर रहा है। आप नेता ने भाजपा सरकार से इसके लिए दो सवाल भी किए।

एशिया कप के तहत रविवार को खेला गए भारत पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोग इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे तो कई लोगों को इस पर कोई ऐतराज नहीं है। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भी इस मैच को लेकर भारतीय टीम और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया था और कड़ी आपत्ति जताई थी।

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के बाद पहली बार एशिया कप में इंडिया-पाक का किक्रेट मैच जारी है। इस बीच तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को घेरा है। उन्होने पाकिस्तान को बीजेपी का पार्टनर बताया। और कहा कि पीएम खुद कहते थे कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, तो इस मुद्दे पर जवाब भी वही दें।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन 26 लोगों को मारा गया था, उनमें सविन परमार का एक भाई और उनके पिता भी थे। पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर सविन का दर्द छलक गया।

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (पूर्वी भारत) के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का सम्मान करते हुए मैच रद्द किया जाना चाहिए।...

आम आदमी पार्टी (आप) ने एशिया कप में आगामी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में शनिवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र पर पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को अपमानित करने का आरोप लगाया।

अजीत पवार ने कहा कि विपक्ष को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसे गैर-महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान और यातायात जाम जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।