
हालांकि पिछले एक महीने से लगातार पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग से होते हुए झारखंड की ओर आ रहे हैं। लेकिन पहाड़ों पर बर्फवारी और आसपास के इलाकों में कहीं कहीं बारिश के बाद यह झारखंड आने से पहले ही कमजोर पड़ जाते हैं।

लखनऊ के पास शुक्रवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे हल्की कंपन महसूस की गई। भूकंप का केंद्र गोण्डा में था। किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लोग सहम गए हैं। आईएमडी ने पुष्टि की है कि भूकंप सुबह 7:32 बजे आया।

Rain Alert, Weather Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में न्यूनतम तापमान 0-5 डिग्री के बीच रहा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 5-10 डिग्री के बीच रहा। वहीं, आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि सुबह और शाम को अब भी सर्दी का असर बना हुआ है।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर समाप्त होने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ हो गया है। आसमान खुलने और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है

Weather Update, Cold Alert: इसके अलावा, छह फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठंड से राहत मिलने लगी है। राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से ऊपर रहा, जैसे अलवर में 7.2 और श्रीगंगानगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस। पंजाब-हरियाणा में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ।

IMD Rainfall Alert, Weather Update 1 Feb: तीसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पांच से सात फरवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं, तीन फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर और पांच फरवरी तक कुछ अलग-अलग जगहों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 1 फरवरी के लिए भी कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां झंझावत, वज्रपात और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। जानिए ऐसे इलाकों के नाम।

UP Rain, Weather Update 31 January: 31 जनवरी व एक फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। इसके अलावा, यूपी में एक से तीन फरवरी तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।