
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर गुल का मानना है कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकते हैं। वहीं उन्होंने पाकिस्तान को जीत का प्रबल दावेदार बताया है।

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी कोलंबो पहुंच गए हैं। इस दौरान वह आईसीसी अधिकारियों से बात करेंगे।

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीन ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है। वह तीन मैच जीत चुकी है। वहीं, नेपाल इस हार के साथ आधिकारिक तौर पर टी-20 विश्व कप से बाहर हो चुका है। आज के मैच में क्या कुछ हुआ विस्तार से जानिए।

टी-20 विश्व कप में शनिवार 14 फरवरी को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दोपहर के मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर सुपर 8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत की, वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंद दिया।इस दिन कई इतिहास भी बने। जानिए पूरे दिन क्या-क्या हुआ।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 150 से अधिक रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने उस्मान तारिक के अनोखे एक्शन और उनके खिलाफ रणनीति के बारे में बताया है। सूर्यकुमार ने इसे आउट ऑफ सिलेबस बताया है, हालांकि ये भी कहा कि टीम इसके लिए खास तैयारी कर रही है।

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में चार विशेषज्ञ गेंदबाजों ( दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज) के साथ उतरने का प्लान बना रही है। नवाज को आराम दिया जा सकता है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के महत्वपूर्ण मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। अभिषेक बीमार होने के कारण दूसरे मैच का हिस्सा नहीं थे।

विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आयरलैंड ने शनिवार टी20 विश्वकप के 22वें मुकाबले में ओमान को 96 रनों से हराया।