
बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 जिलों में नए डीएम की तैनाती की है। जिसमें वैभव श्रीवास्तव को सारण का चार्ज दिया है। आशुतोष द्विवेदी को कटिहार और श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है।

यूपी सरकार ने 1997 बैच की आईएएस कामिनी चौहान रतन को प्रमुख सचिव राज्य कर बनाया है। अभी तक इसका प्रभार एम देवराज के पास था। देवराज ने इस विभाग में रहने के दौरान जीएसटी चोरी रोकने के साथ ही विभाग में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलाया।

बिहार सरकार ने रविवार को पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है जबकि दो आइएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मिहिर कुमार सिंह राज्य के नए विकास आयुक्त बनाए गए हैं। इनमें वाणिज्य कर के सचिव संजय कुमार सिंह को गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शासन ने देर शाम दो आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। गौतमबुद्ध नगर में एडीएम रहे राजेश कुमार को चित्रकूट का सीडीओ बनाया गया है। वहीं, प्रतीक्षारत रहीं आईएएस अनुष्का शर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक सेटअप में बड़ा रीशफ़्ल करते हुए 48 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यभार संभालने के बाद हुए इन बदलावों को सरकार के बड़े स्ट्रक्चरल मैसेज के रूप में देखा जा रहा है।

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रिटायरमेंट से करीब 13 महीने पहले मुख्य सचिव पद छोड़ दिया है। उन्हें अब केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।

यूपी में 15 संयुक्त सचिवों की तबादला आदेश जारी कर दिया गया। तबादला सूची में शामिल प्रमुख नामों में शकील अहमद सिद्दीकी भी हैं, जो लंबे समय से प्रतीक्षारत थे। उन्हें अब उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

यूपी में 46 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद 27 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। आईएएस की लिस्ट जारी होने के कुछ मिनटों बाद ही पीसीएस अफसरों की लिस्ट सामने आ गई। इन तबादलों में वाराणसी के कई अफसर शामिल हैं।

यूपी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। मंगलवार को योगी सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। कई मंडलायुक्त, डीएम और मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को बदला गया है।

चुनाव से पहले बिहार के 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर को सीएम सचिवालय का सचिव बनाया गया है। वहीं अनिमेष पराशर को पटना का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।