
हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai Ioniq 5) को बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में सिर्फ 9 लोगों ने खरीदा। इस दौरान आयोनिक 5 की बिक्री में सालाना आधार पर 36 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

हुंडई की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को सिर्फ 8 लोगों ने खरीदा।

हुंडई मोटर इंडिया का FY27 की पहली तिमाही का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35% घटकर ₹888.6 करोड़ रह गया, जबकि रेवेन्यू 0.5% घटकर ₹16,334.6 करोड़ रहा। सप्लायर की फैक्ट्री में आग लगने से करीब 13,900 वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ और वेस्ट एशिया संकट के कारण निर्यात भी कमजोर रहा।

हुंडई की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को बीते महीने यानी जून, 2026 में निराशा हाथ लगी। बता दें कि इस दौरान आयोनिक 5 को सिर्फ 9 लोगों ने खरीदा।
उसके पोर्टफोलियो में एक कार ऐसी भी है जिसकी डिमांड सबसे कम है। हम बात कर रहे हैं कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल आयोनिक 5 की। दरअसल, अप्रैल में इसकी 20 यूनिट बिकीं। हालांकि, मार्च में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला था। बता दें कि आयोनिक 5 कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है।
हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai IONIQ 5) को FY2026 के दौरान सिर्फ 185 ग्राहक मिले। इस दौरान आयोनिक की बिक्री में 48 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 353 यूनिट था।
हुंडई की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते वित्त वर्ष यानी FY2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
आयोनिक 5 की इस साल अब तक सिर्फ 2 यूनिट ही बिकीं हैं, जो जनवरी में बिकी थीं। इससे पहले दिसंबर 2025 में इसे 69 ग्राहक मिले थे। खास बात ये भी है कि कंपनी इसका स्टॉक खाली करने के लिए इस महीने 10 लाख के बेनिफिट भी दे रही है।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की वो मई 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में अपनी कारों की कीमतें 1% तक बढ़ाएगी। कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडलों और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग की जाएगी।
हुंडई मोटर इंडिया की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। वहीं, कुछ मॉडल की बिक्री कंपनी ने खत्म कर दी है। उसके पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। हुंडई के लिए हर बार की तरह एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।