
हुंडई अपनी पॉप्युलर एसयूवी- Tucson का नेक्स्ट जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं। नई Tucson दिखने में बड़ी और बॉक्सी डिजाइन के साथ रगेड लुक ऑफर करेगी।

रांची में जेपी हुंडई में न्यू एक्सटर और न्यू वरना की लांचिंग हुई। मेयर रोशनी खलखो ने इनका अनावरण किया। न्यू एक्सटर में कई बदलाव और नए रंगों के साथ सीएनजी बॉडी कवर उपलब्ध है। न्यू वरना कनेक्ट डिस्प्ले फीचर के साथ नए कलर में प्रस्तुत किया गया।

इसमें रेड कलर के एक्सेंट के साथ ब्लैक फिनिश दी गई है और स्टीयरिंग व्हील पर लेदर की रैपिंग है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, पीछे AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग दिए हैं।

आयोनिक 5 की इस साल अब तक सिर्फ 2 यूनिट ही बिकीं हैं, जो जनवरी में बिकी थीं। इससे पहले दिसंबर 2025 में इसे 69 ग्राहक मिले थे। खास बात ये भी है कि कंपनी इसका स्टॉक खाली करने के लिए इस महीने 10 लाख के बेनिफिट भी दे रही है।
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण मई से अपने वाहनों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह संशोधन विभिन्न मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगा। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया है।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की वो मई 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में अपनी कारों की कीमतें 1% तक बढ़ाएगी। कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडलों और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग की जाएगी।
हुंडई मोटर इंडिया की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। वहीं, कुछ मॉडल की बिक्री कंपनी ने खत्म कर दी है। उसके पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। हुंडई के लिए हर बार की तरह एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।
इस महीने आप हुंडई की ग्रैंड i10 नियॉस, i20, क्रेटा, वरना और अल्काजार को टोटल 1.10 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज सपोर्ट, अपग्रेड स्कीम, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स और रूरल इन्सेंटिव शामिल हैं।
भारतीय कार मार्केट में इन दिनों एक अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी मार्च 2026 की बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें, तो टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच नंबर-2 की कुर्सी के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।
हुंडई ने कन्फर्म कर दिया है कि वह एक नई ऑफ-रोड SUV और एक नई 7-सीटर MPV लाने वाली है। इतना ही नहीं, मारुति फ्रॉन्क्स को टक्कर देने के लिए हुंडई अपनी एक सब-4 मीटर क्रॉसओवर भी लाने वाला है।