
पति से संबंध खराब होने पर भागलपुर में एक पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने पति के लिए कई इमोशनल बातें लिखी। महिला अपने पीछे 6 महीने का बेटा छोड़ गई है और पति को उसका ख्याल रखने एवं दूसरी शादी करने की सलाह भी दे गई।

केरल हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर पत्नी ने बिना किसी बड़ी वजह के ही अकेले रहने का फैसला किया है तो तलाक से पहले का मेंटिनेंस देय नहीं होगा। पत्नी ने तब से मेंटिनेंस मांगा था जब से वह अलग रह रही थी।

गाजियाबाद के मोदीनगर में रील के चक्कर में खाना नहीं बनाने के विवाद में पत्नी ने जिस युवक विपिन की जीभ काट ली थी, उसे अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर उसकी जीभ को फिर से जोड़ पाने में नाकाम रहे। इसके चलते पीड़ित विपिन अब जिंदगी भर बोल नहीं पाएगा।

मध्य प्रदेश एक फौजी ने अपनी पुलिस कॉन्स्टेबल पत्नी पर लगाए गए व्यभिचार (Adultery) के आरोपों को सही साबित करने के लिए कोर्ट से बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मंजूरी मांगी थी। इसे हाईकोर्ट ने भी सही बताया है।

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक पति ने सिलबट्टे से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद घर से भाग गया। पति-पत्नी के बीच शोभायात्रा में डांस करने पर विवाद हुआ था।

शख्स ने कोर्ट में दलील दी कि पत्नी ने उसके ऑफिस में उसे बदनाम करने की कोशिश की, इसलिए उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। हालांकि कोर्ट ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि उसकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं था।

गाजियाबाद में एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने देर रात चाकू से अपने पति की जीभ काट दी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यूपी बीते 100 घंटों के भीतर ऐसी चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहाँ विवाहित महिलाओं ने सामाजिक बंधनों और परिवार को दरकिनार कर प्रेमियों का हाथ थामा है। इन घटनाओं से ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग स्तब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपनी डॉक्टर पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में एफआईआर दर्ज कराई है। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पत्नी और सास-ससुर पर धन उगाही की मंशा से विवाह करने के आरोप लगाए हैं।

पत्नी से परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली आए उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक युवक और उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को दोनों की लाशें दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलीं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।