
बेगूसराय जिले के बखरी में पति पर अपनी 22 साल की पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पति शराब का आदी था। पत्नी अक्सर उसे शराब पीने से टोकती थी।

बहराइच में आशनाई में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी और उसके आशिक ने मिलकर मार डाला। पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया। पहले अपने दुपट्टे से सोते हुए पति का गला घोंटा फिर चाकू से गरदन काट दी।

गयाजी के अतरी में एक पति ने अपनी 30 साल की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति का अपनी सौतेली मां से अफेयर चल रहा था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। 10 साल के बेटे ने अपने बाप की करतूत पुलिस को बताई।

बेंगलुरु में एक डॉक्टर ने अपनी डॉक्टर पत्नी को गैस के इलाज के बहाने एनस्थीसिया की ओवर डोज देकर मार डाला। मृतक डॉक्टर के पिता ने उसके लिए तीन करोड़ का घर खरीदा था जिसे उन्होंने इस्कोन को दान कर दिया।

गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। इसके लिए एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी।

जमुई जिले के गिद्धौर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर की छत से कूदकर फरार हो गया।

विकास यादव ने 32 हजार रुपए में अपने मित्र गौतम कुमार को हत्या की सुपारी दी थी। गौतम ने ही शूटर गोलू पटेल को हायर किया था। सुरभिता ने पति की हत्या के लिए 30 हजार रुपए प्रेमी विकास यादव के खाते में ट्रांसफर किया था।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड चार में एक निर्माणाधीन इमारत के सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी तीसरी मंजिल से कूद गया। घायल सिक्योरिटी गार्ड की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गुरुग्राम में एक शराबी पति ने आपसी झगड़े में शनिवार को सेक्टर-15 पार्ट-2 मार्केट में बीच सड़क पर पत्नी की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस सनसनीखेज वारदात को थाने से चंद कदम दूरी पर अंजाम दिया गया।

यूपी के हापुड़ में हाफिजपुर के एक गांव से दो बच्चों की मां बच्चों और पति को घर पर छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति को पत्नी के प्रेमी ने धमकी दी है कि उसे हथियार उठाने पर मजबूर मत करो, यदि उनके बीच में कोई आएगा तो जान से मार देगा।