
Market Today: अगर आप मंगलवार को पैसा लगाने का प्लान बना रहे थे, तो अपनी प्लानिंग में थोड़ा बदलाव कीजिए। क्योंकि इस बार बाजार में होली हॉलीडे है।यह महीना तो छुट्टियों का महीना है। 3 मार्च (होली) के अलावा 26 मार्च (राम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी बाजार बंद रहेगा।

मिर्जापुर में होली के त्योहार पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 5 मार्च, गुरुवार को निबंधित अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इससे कर्मचारी और अधिकारी मंगलवार से गुरुवार तक होली का आनंद ले सकेंगे।

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। होली को लेकर एमजीएम अस्पताल का ओपीडी 4 फरवरी

होली पर्व के चलते चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों की स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व के घुसने पर कार्रवाई होगी।

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में 5 मार्च को अवकाश रहेगा। होली के अवसर पर 2 से 4 मार्च तक अवकाश निर्धारित था, लेकिन दूर-दराज के शिक्षकों की कठिनाई को देखते हुए कर्मचारी संघ ने 5 मार्च को विवेकाधीन अवकाश की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को अवकाश होगा। इस अवसर पर कई संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। विवि के सीनेट हॉल में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ, टीएनबी कॉलेज में अतिथि शिक्षक संघ और मारवाड़ी कॉलेज में होली मिलन सह कवि संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

दरभंगा विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कर्मचारी संघ ने 5 मार्च को अवकाश की मांग की है। प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कहा कि होली 4 मार्च को है, जिससे दूर-दराज के शिक्षकों को कॉलेज पहुंचने में मुश्किल होगी। कुलपति से विवेकाधीन अवकाश की मांग की गई है।

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण का दफ्तर शनिवार को खोला जाएगा। आमतौर पर शनिवार को छुट्टी रहती है, लेकिन रविवार से चार दिन की छुट्टी होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, प्राधिकरण की टीम ने शहर में 15 जगहों पर अतिक्रमण हटाया है।

सीएम योगी ने कहा है कि होली के मौके पर सभी विभाग वेतन और मानदेय देने के लिए तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी है। अब होली की छुट्टी, दो, तीन और चार मार्च को रहेगी। इसके एवज में शनिवार यानि 28 फरवरी को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और ट्रेजरी खुले रहेंगे।

धनबाद। बीबीएमकेयू ने कार्मिक प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग के आदेश के बाद 23 फरवरी को नगर निगम क्षेत्र में स्थित कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस दिन बीबीएमकेयू मुख्यालय कार्यालय और पीजी विभाग में सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेंगे।