
पिछले महीने ब्राजील में अनुशासनहीनता की एक घटना पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने कड़ा रवैया अपनाते हुए पूर्व ओलंपियन अंजुम सईद को राष्ट्रीय टीम के मैनेजर पद से बर्खास्त कर दिया और वह एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण में यह भूमिका नहीं निभा पायेंगे।

मैनेजर के तौर पर एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान की सीनियर टीम के साथ अर्जेंटीना गए अंजुम सईद उस समय मुश्किल में फंस गए जब ब्राजील में रियो डि जनेरियो हवाई अड्डे पर धूम्रपान करने के कारण उन्हें विमान से उतार दिया गया।

पढ़ाई से बचने के लिये हॉकी का दामन थामने वाले दिलराज सिंह के दिल को तब ठेस पहुंची जब उन्हें पता चला कि उन्हें गोलकीपिंग किट दिलाने के लिये उनकी मां को अपने गहने बेचने पड़े थे। तभी से उन्होंने ठान ली थी कि खेल के मैदान पर नाम कमाकर परिवार को अच्छे दिन दिखाना है।

भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत ने रोमांचक मैच में अर्जेंटीना को 4-2 से हराया। भारत ने अंतिम 11 मिनट में अर्जेंटीना को तारे दिखाए।

भारतीय हॉक टीम के पूर्व कप्तान वासुदेवन भास्करन का एक 'दर्द' 45 साल से दूर नहीं हुआ है। उन्हें ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाला आखिरी कप्तान कहलाना पसंद नहीं।

पिछली चैंपियन जर्मनी के हाथों जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल में 1-5 से मिली हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच पी आर श्रीजेश ने कहा कि खिलाड़ी बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सके। यही टीम की हार का कारण बना।

लचर डिफेंस और पहले ही हाफ में तीन गोल गंवाने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा जब सात बार की चैम्पियन जर्मनी ने जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में रविवार को मेजबान को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बेल्जियम को शूटआउट में हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम को मौजूदा और सात बार की चैम्पियन जर्मनी के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में पिछली गलतियों से सबक लेकर उतरना होगा।

भारतीय टीम ने बेल्जियम को शूटआउट में गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर 4-3 से हराकर जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत का सामना अब सात दिसंबर को जर्मनी से होगा।

मनमीत सिंह ने दो गोल करके अपने जन्मदिन का जश्न मनाया जबकि शारदा नंद तिवारी ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जिससे भारत ने मंगलवार को यहां एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप में स्विट्जरलैंड को 5-0 से हराकर अपना अजेय क्रम जारी रखा और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।