
हिसुआ क्षेत्र में अवैध स्पीड ब्रेकरों के कारण सड़कें जानलेवा बन गई हैं। प्रशासन की अनदेखी से यहाँ कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। इन ब्रेकरों की ऊँचाई मानक से अधिक है, जिससे छोटे वाहन पलट जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इन अवरोधकों को हटाया जाए और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।

हिसुआ में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय कामरान खालिद की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई मो. फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई बाइक पर बाजार जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना से इलाके में मातम छा गया।

बिहार के हिसुआ से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने यूजीसी के नियमों का खुलकर विरोध करते हुए मोदी सरकार से इसमें बदलाव की मांग की। उन्होंने यूपी और हरियाणा में सवर्णों की हैसियत का हवाला देते हुए इन नियमों का विरोध किया।

हिसुआ, निज संवाददाता।मंगलवार को हिसुआ नगर परिषद सामान्य बोर्ड की बैठक में नगर के प्रत्येक वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा और बाकी बचे कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्णय लिया गया।

नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। विकास की चकाचौंध और बढ़ते शहरीकरण के बीच आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसी बुनियादी जरूरतें हैं, जिन्हें अक्सर फाइलों में दबा दिया जाता है।

हिसुआ प्रखंड के मंझवे में श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का सत्संग आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गया-नवादा सत्संग केंद्र तुंगी के अंतर्गत हुआ। ऋत्विक प्रेमचंद साव ने संचालन किया और भजन संध्या में भक्तों ने ठाकुर जी की आराधना की। कार्यक्रम में वन भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें दही-चूड़ा का प्रसाद वितरित किया गया।

हिसुआ शहर की प्रसिद्ध अनरसा मिठाई का स्वाद अब देश-विदेश में पहचान बना रहा है। हरी राम और जगदीश राम द्वारा निर्मित इस मिठाई ने शहर के सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया है। इसकी खासियत यह है कि यह सूखी मिठाई होती है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। अब इसकी ब्रांडिंग की कोशिशें भी हो रही हैं।

हिसुआ, निज संवाददाता।हिसुआ पंचायत समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान बारी-बारी से सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

हिसुआ, निज संवाददाता।शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक जेवर दुकान का दीवार काटकर चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दी। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित खुशी ज्वेलर्स की है।

हिसुआ, निज संवाददाता।इन दिनों हिसुआ शहर में मारपीट कर मोबाइल छीनकर जबरदस्ती पैसा ट्रांसफर कराने का मामला सामने आ रहा है। अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।