
पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल डायरेक्ट टैक्स सिस्टम में भी बहुत बड़ा रिफॉर्म हुआ है। 12 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स, एक ऐसा कदम रहा, जिसके बारे में एक दशक पहले तक सोचना भी असंभव था।

HTLS Summit 2025 में पीएम मोदी ने कहा, 'गुलामी की मानसिकता ने एक बहुत बड़ा नुकसान भारत में गवर्नेंस के अप्रोच को भी किया। हमारे देश में ऐसे-ऐसे प्रावधान चल रहे थे, जहां जरा सी गलतियों को भी गंभीर अपराध माना जाता था।'

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है। इस दौर में भारत अलग ही लीग में दिख रहा है और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ कब कहा गया, जब भारत 2-3 प्रतिशत की ग्रोथ के लिए तरस गया था। किसी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ को, उसमें रहने वाले लोगों की आस्था से जोड़ना, उनकी पहचान से जोड़ना... क्या यह अनायास ही हुआ होगा क्या?’

जब उनसे पूछा गया कि इतने लंबे कार्यकाल में ऐसा क्या एक काम है जिसे ‘मास्टरस्ट्रोक’ कहा जा सकता है, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उपलब्धियों की सूची बहुत लंबी है, इसलिए एक को चुनना मुश्किल है।

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में शामिल होते हुए काशी-मथुरा विवाद से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जगह पहुंचेंगे और पहुंच चुके हैं। विरासत पर किसी भी समाज को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए, CJI सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका को डिजिटल अरेस्ट, स्कैम और दूसरे साइबर क्राइम की नई चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को बदलना होगा।