
शरण पंपवेल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से छात्रों और युवाओं के एक वर्ग में नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्र अब इस नीति के विरोध में भगवा गमछा लेकर स्कूलों और कॉलेजों में जाने की योजना बना रहे हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ किया है कि स्कूलों में हिजाब की अनुमति होगी लेकिन भगवा शॉल पहनने पर पाबंदी बरकरार रहेगी। बीजेपी ने इस फैसले को 'तुगलकी फरमान' और 'वोट बैंक की राजनीति' करार दिया है।

एआईजेजीएफ के इस फैसले के बाद अब सरकार जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राजीव रंजन की भी प्रतिक्रिया आई है। जदयू नेता ने साफ किया है कि यह सरकार का फैसला नहीं है बल्कि यह फैसला ज्वेलर्स एसोसिएशन ने लिया है।

डॉ. नुसरत परवीन तब चर्चा में आई थीं, जब 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सीएम नीतीश कुमार द्वारा उनका हिजाब हटाने का वीडियो वायरल हो गया था।
बिहार में ज्वेलरी दुकानदारों में चेहरा ढककर खरीदारी करने पर रोक लगाए जाने के बाद मुस्लिम संगठन जमात-ए-इस्लामी हिंद ने कहा कि अगर महिलाओं को हिजाब पहनने से रोका जाएगा, तो वे खरीदारी नहीं करेंगी।
बिहार में सर्राफा व्यापारियों ने ज्वेलरी शॉप में बुर्का, हिजाब, हेलमेट आदि से चेहरा ढके हुए ग्राहकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस पर राजनीति चरम पर है। भाजपा ने ज्वेलर्स के इस फैसले का समर्थन किया है, जबकि आरजेडी विरोध में उतर आई है।
डॉ. नुसरत परवीन ने सरकारी नौकरी में योगदान नहीं दिया। पटना के सिविल सर्जन कार्यालय में उनकी नियुक्ति होनी थी, लेकिन उन्होंने समय पर योगदान नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग ने 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया था, लेकिन वह संपर्क नहीं कर पाईं। बुधवार को 63 चिकित्सकों ने योगदान किया।
मौलाना महमूद मदनी ने कहा, 'किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के जरिए इतने संवेदनशील मामले में इस तरह का व्यवहार न केवल संबंधित महिला का अपमान है, बल्कि इससे पूरे देश की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंची है।'
तेजप्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्या किया और क्य नहीं किया यह उनका मामला है, मैं इसपर ज्यादा कुछ नहीं करना चाहता हूं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने हिजाब खींच दिया वैसे नहीं करना चाहिए था। इस तरीके का काम उनको नहीं करना चाहिए था।
टना पुलिस ने फेसबुक से जानकारी मांगी है कि गैंगस्टर ने पाकिस्तान के किस शहर से वीडियो बनाया है, इसके बारे में फेसबुक और इंस्टाग्राम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। फेसबुक और इंस्टाग्राम की ओर से जवाब आने के बाद पटना पुलिस कार्रवाई करेगी।