
Bareily News: अमरोहा के हेड कांस्टेबल जसपाल सागर और उनके चाचा से 25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में महिला को सोमवार को भोजीपुरा में पकड़ा गया। रकम मांग रहे अन्य पीड़ितों ने पुलिस को रोक दिया। भोजीपुरा पुलिस ने महिला और उसके पति का शांतिभंग में चालान किया। धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसएसपी से अनुमति मांगी गई है।

Gangapar News: प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर बाजार में रामलीला के बाद लगे मेले में एक हेड कांस्टेबल पर आयोजकों द्वारा दिए गए खाने के पैकेट जमीन पर फेंकने और अभद्रता करने का आरोप लगा। घटना से मेले में अफरातफरी मच गई और आक्रोशित कमेटी ने रावण दहन रोक दिया। प्रधान और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद रात करीब 11 बजे रावण दहन संपन्न हुआ।

Muzaffarnagar News: तितावी क्षेत्र में लालूखेड़ी रजवाहे के पास हेड कांस्टेबल अजित कुमार को गोली मारने वाले तीन अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस की आठ टीमें जुटी हैं। पुलिस अब तक 200 से अधिक संदिग्धों का सत्यापन और पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला। घटना स्मैक तस्करों की सूचना पर हुई चेकिंग के दौरान हुई थी।

Hardoi News: हरदोई के कासिमपुर थाने में 2016 में दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे से जुड़े सरकारी अभिलेख गायब होने पर रिटायर दरोगा कमलेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विक्रम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि केस डायरी और आरोप-पत्र अदालत में दाखिल नहीं किए गए और संबंधित कार्यालयों में भी जमा नहीं हुए। सीओ की जांच और अभियोजन की आख्या के बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करों की तलाश के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। गन्ने के खेत में उनका पीछा कर रहे हेड कांस्टेबल अजित कुमार गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। एसएसपी ने बदमाशों की तलाश के लिए आठ टीमों का गठन किया और क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया।
Jaunpur News: फोटो- 03य पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे और चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। दुर्गेश कुमार पांडेय के कार्यों को
Bareily News: बरेली के शाही थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों के बीच प्रेम संबंधों को लेकर मिली शिकायतों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
यूपी के बस्ती जिले में एक ही गांव के पांच जिगरी दोस्तों ने एक साथ पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर सिपाही बन गए हैं। खास यह है कि पांचों ने बिना कोचिंग आपस में ही एक दूसरे की पढ़ाई में मदद की और जो लक्ष्य तय किया उसे लक्ष्य हासिल कर सके हैं।
Bagpat News: अमरोहा यातायात विभाग में तैनात 48 वर्षीय हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र खोखर का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह बागपत के बदरखा गांव के निवासी थे और 1999 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने सशस्त्र सलामी दी। बेटे तुषार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
Prayagraj News: प्रयागराज की पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में बुधवार दोपहर हेड कांस्टेबल अजय कुमार मौर्या की गोली लगने से मौत हो गई। सरकारी पिस्टल से चली गोली उनकी गर्दन में लगी। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी पर जाने से पहले पिस्टल की सफाई के दौरान अचानक गोली चलने की आशंका है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और विस्तृत जांच जारी है।